Share Market News

राजधानी दिल्ली में 825 दिन की रिकॉर्ड उंचाई पर पेट्रोल की कीमत, जानिए कितने चुकाने पड़ेंगे दाम

4 अक्टूबर 2018 दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर 84 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचे थे दाम 7 जनवरी 2021 को पेट्रोल में हुआ था इजाफा, 84.20 रुपए प्रति लीटर हुए पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तीसरे दिन नहीं हुआ कोई बदलाव

2 min read
Jan 10, 2021
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 17th July 2020

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में भले ही लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन पेट्रोल के दाम ऑल टाइम पर चल रहे हैं। करीब 825 दिन पहले राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84 रुपए के स्तर पर पहुंची थी। जो आज 84.20 रुपए प्रति लीटर पर है। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमत फरवरी 2020 के बाद उच्च स्तर पर चले गए हैं। आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है।

825 दिन के उच्चतम स्तर पर पेट्रोल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड हाई पर हैं। उन्होंने करीब 825 दिन पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 4 अक्टूबर 2018 को देश की राजधानी में पेट्रोल की कीमत 84 रुपए के साथ रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंची थी। उसके बाद ऑयल कंपनियों की ओर से गिरावट के बाद दाम कम हो गए थे। अब दोबारा से राजधानी दिल्ली में यह स्तर पार कर गया है। 7 जनवरी 2021 में कीमत में इजाफा देखने को मिला तो दाम रिकॉर्ड उंचाई को पार करते हुए 84.20 रुपए के नए स्तर पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर चार अक्टूबर 2018 को कोलकाता में 85.80 रुपए, मुंबई में 91.34 रुपए और चेन्नई में दाम 87.33 रुपए प्रति लीटर तक चले गए थे।

पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को भी गुरुवार वाले दाम ही लागू रहेंगे। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में गुरुवार को दिल्ली और मुंबई में 23 पैसे जबकि कोलकाता में 24 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 84.20 रुपए, 85.68 रुपए, 90.83 रुपए और 86.96 रुपए प्रति लीटर पर आ गई थी।

डीजल की कीमत में भी स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को भी गुरुवार वाले दाम लागू रहेंगे। डीजल के दाम में गुरुवार को दिल्ली और चेन्नई में 26 पैसे जबकि कोलकाता में 27 पैसे और मुंबई में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। डीजल की कीमतें दो दिनों की वृद्धि के बाद शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 74.38 रुपए, 77.97 रुपए, 81.07 रुपए और 79.72 रुपए प्रति लीटर पर आ गई थी।

कच्चे तेज में तेजी जारी
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का मार्च डिलीवरी अनुबंध बीते सत्र से 2.96 फीसदी की तेजी के साथ 55.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान भाव 56.30 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा। बीते चार दिनों में ब्रेंट क्रूड के भाव में 5.16 डॉलर यानी 10.09 फीसदी की तेजी आई। वहीं, न्यूयार्क मर्केटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का फरवरी अनुबंध शुक्रवार को बीते सत्र से 2.77 फीसदी की तेजी के साथ 52.24 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि इससे पहले भाव 52.74 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। जानकार बताते हैं कि कच्चे तेल की हालिया तेजी से पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

Updated on:
10 Jan 2021 08:03 am
Published on:
10 Jan 2021 07:58 am
Also Read
View All