Share Market News

100 दिन के निचले स्तर पर पहुंचा Diesel, जानिए Petrol हुआ कितना सस्ता

- डीजल की कीमत में आज 33 पैसे प्रति लीटर से लेकर 37 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट- पेट्रोल की कीमत में आज 23 पैसे प्रति लीटर से लेकर 26 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती
2 min read
Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 18th Sept 2020

नई दिल्ली। सितंबर के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर डीजल की कीमत में लगातार गिरावट आम लोगों के लिए अच्छे संकेत मिलज रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 100 दिन के निचले स्तर पर आ गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 33 से 37 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। वहीं पेट्रोल 23 पैसे से लेकर 26 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल सस्ता हो रहा है।जिससे आम लोगों को काफी राहत मिल रही है।अभी देश की आम जनता को और राहत मिलने के संकेत हैं।

100 दिन के निचले स्तर पर डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल की कीमत में लगातार गिरावट होने से देश की राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 100 दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। आंकड़ों की मानें तो आज दिल्ली में डीजल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 72.02 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। जबकि 11 जून 2020 को डीजल के दाम 72.22 रुपए प्रति लीटर पर थे। दूसरे महानगरों की बात करें तो कोलकाता में 35 पैसे, मुंबई में 37 पैसे और चेन्नई में 33 पैसे प्रति लीटर डीजल सस्ता हुआ है। जिसके बाद तीनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 75.52, 78.48 और 77.40 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं।

पेट्रोल भी हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर से लेकर 26 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है, जिसके बाद यहां पर दाम 81.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद दाम क्रमश: 82.67 और 87.82 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चहीं चेन्नई में डीजल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 84.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Updated on:
18 Sept 2020 02:40 pm
Published on:
18 Sept 2020 08:17 am
Also Read
View All
Top Gainers & Losers on 20 Aug: बलरामपुर चीनी मिल्स, नेटवेब टेक और मुथूट फाइनेंस समेत इन शेयरों में आई 18% तक की तेजी, जानिए कौन से स्टॉक्स टूटे

Dwarikesh Sugar Industries Share Price 20 August: चीनी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी से 13% तक उछले शुगर स्टॉक्स, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Why Share Market Rise Today: IT और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से 600 पॉइंट चढ़ा सेंसेक्स, जानिए बाजार में इस तेजी के 5 बड़े कारण

Nifty 50 लगातार 7वें सेशन में लाल निशान पर हुआ बंद, अच्छे घरेलू संकेतों के बाद भी क्यों आ रही है गिरावट?

Shiprocket IPO Listing: 35% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद आई अच्छी खरीदारी, करीब 9% उछल गया शेयर, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट