Share Market News

एक दिन की राहत के बाद Petrol और Diesel के दाम में फिर इजाफा, जानिए आज कितने हो गए हैं दाम

देश की राजधानी दिल्ली में Petrol 5 पैसे प्रति लीटर और Diesel हुआ 13 पैसे प्रति लीटर महंगा लगातार 21 दिनों के इजाफे बाद रविवार को नहीं हुए थे Petrol Diesel Price में बदलाव
2 min read
petrol diesel price today
petrol diesel price today delhi kolkata mumbai chennai 29th June 2020

नई दिल्ली। एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Today ) में फिर से दाम में इजाफा होना शुरू हो गया है। सोमवार यानी आज 29 जून को पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में 5 पैसे और डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Hike ) में 10 पैसे प्रति लीटर फर्क आ गया है। जबकि शनिवार को यही फर्क दो पैसे प्रत लीटर का था। आइए आपको भी बताते है कि देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Prices ) कितने हो गए है।

पेट्रोल की कीमत में मामूली इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारा ें महनगरों में पेट्रोल के दाम में मामूली इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 5 पैसे प्रति लीटर देखने को मिली है। वहीं चेन्नई में 4 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 80.43 रुपए, 82.10 रुपए, 87.19 रुपए और 83.63 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 7 जून से पेट्रोल के दाम में लगाजार इजाफा देखने को मिला है। सिर्फ दो ही दिन ऐसे रहे हैं, जबकि पेट्रोल के दाम में बदलाव देखने को नहीं मिला है।

डीजल की कीमत में भी बढ़त
वही बात डीजल की कीमत की बात करें तो देश के चारों महानगरों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 13 पैसे, कोलकाता और मुंबई 12 पैसे एवंं चेन्नई मे 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 80.53 रुपए, 75.64 रुपए, 78.83 रुपए और 77.72 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए हैं। डीजल की कीमत में 7 जून से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। 28 जून को सिर्फ डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था।

अब तक कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
11 रुपए प्रति लीटर तक हो चुका है डीजल में इजाफा
इस महीने के सात जून से 29 जून तक पेट्रोल और डीजल के दाम में रोजाना बदलाव देखने को मिले हैं। इन 23 दिनों में दिल्ली में डीजल 11.14 रुपए लीटर महंगा हो गया है जबकि इन 23 दिनों में 21 बार पेट्रोल के दाम में वृद्धि के बाद पेट्रोल 9.17 रुपए लीटर महंगा हो गया है। बाकी महानगरों की बात करें तो अब तक कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 8.80 रुपए, 8.87 रुपए और 8.10 रुपए प्रति प्रति लीटर हो इजाफा हो चुका है। जबकि डीजल के दाम में तीनों महानगरों में क्रमश: 10.02 रुपए, 10.62 रुपए और 9.50 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

Updated on:
29 Jun 2020 08:30 am
Published on:
29 Jun 2020 08:27 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस