Share Market News

बजट में पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने के बाद कितने हो गए हैं दाम, फटाफट जानिए दाम

पेट्रोल पर 2.5 और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर की दर लगाया गया एग्रीकल्चर सेस मूल उत्पाद शुल्क और पेट्रोल-डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क की दरें होंगी कम लगातार 6 दिनों में से पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को नहीं मिला कोई बदलाव
2 min read
Feb 02, 2021
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में 11वें दिन बदलाव नहीं
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में 11वें दिन बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सरकार आम बजट में पेट्रोल पर 2.5 रुपए और डीजल पर 4 रुपए प्रति लीटर की दर से कृषि और बुनियादी ढांचा विकास उपकर (सेस) लगाया। उसके बाद भी आम लोगों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई असर नहीं पड़ा है। लगातार 6 दिन से फ्यूल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपको पेट्रोल और डीजल पर कितने दाम चुकाने होंगे और इस बात की भी जानकारी देते हैं कि आखिर सेस बढ़ाने के बाद भी कीमत में इजाफा देखने को क्यों नहीं मिला?

नहीं पड़ेगा कीमत पर असर
सरकार आम बजट में पेट्रोल पर 2.5 रुपए और डीजल पर 4 रुपए प्रति लीटर की दर से कृषि और बुनियादी ढांचा विकास उपकर (सेस) लगाया। वैसे पेट्रोल और डीजल के रिटेल प्राइस को अतिरिक्त उपकर के प्रभाव से बचाने के लिए मूल उत्पाद शुल्क और पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क की दरें मौजूदा स्तरों से कम की जा रही हैं। आसान शब्दों में कहें तो सेस बढ़ाने के साथ ही एक्साइज ड्यूटी घटा दी गई है। पेट्रोल और डीजल पर कृषि सेस लगाए जाने के साथ ही मौलिक उत्पाद शुल्क (बीईडी) और विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) को कम किया गया है। इस कारण कृषि सेस लगने पर भी ग्राहकों की जेब पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।

पेट्रोल की कीमत में स्थिरता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 6 दिनों से स्थिरता दिखाई दे रही है। उससे पहले पेट्रोल की कीमत में नियमित अंतराल में तेजी देखने को मिल रही थी। जिसकी वजह से पेट्रोल की कीमत देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 86.30 रुपए, 87.69 रुपए, 92.86 रुपए और 88.82 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं।

डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में लगातार 6 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आखिरी बाद इजाफा 27 जनवरी को देखने को मिला था। जिसके बाद देश ही राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 76.48 रुपए, 80.08 रुपए, 83.30 रुपए और 81.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

जनवरी कितना महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल
जनवरी 2021 में पेट्रोल और डीजल के दाम 2.50 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है। पहले बात डीजल की करें तो दिल्ली में 2.61 रुपए, कोलकाता में 2.64 रुपए, मुंबई में 2.75 रुपए और चेन्नई में 2.50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं पेट्रोल की कीमत की बात की जाए तो दिल्ली में 2.59 रुपए, कोलकाता में 2.49 रुपए, मुंबई में 2.52 रुपए और 2.32 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Published on:
02 Feb 2021 07:56 am
Also Read
View All
Bank of Maharashtra Share Price 26th August: सरकारी बैंकों के शेयर में आई 6% तक की तेजी, एक्सपर्ट्स ने बताए चार कारण, लेकिन कह दी सावधान रहने की बात

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

FACT Share Price 25th August: दोस्त रूस ने दिया सप्लाई का भरोसा तो 15% तक उछल गए फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर

Bajaj Hindusthan Sugar Share 24th August: सरकार ने चीनी के स्टॉक पर लिमिट लगाई तो 12% तक उछल गए शुगर कंपनियों के शेयर, कई स्टॉक्स 52 वीक हाई पर पहुंचे

Vishal Mega Mart Share Price 24th August: CEO की दोबारा नियुक्ति के बाद शेयर में 11% से ज्यादा का उछाल, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने क्या दिया टार्गेट प्राइस