26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stock Market Holiday: राखी पर खुलेगा या बंद रहेगा शेयर बाजार, क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग? जानिए छुट्टी है या नहीं

Raksha Bandhan Holiday: रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को BSE और NSE में सामान्य कारोबार होगा। अगस्त के बाद बाजार में अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 26, 2026

Stock Market Holiday

राखी पर शेयर बाजार में छुट्टी नहीं रहेगी। (PC: AI)

Stock Market Holiday on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार में छुट्टी नहीं होगी। 28 अगस्त 2026 को शुक्रवार के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में सामान्य कारोबार जारी रहेगा। यानी त्योहार के बावजूद निवेशक शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। इतना ही नहीं, 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद के मौके पर भी दलाल स्ट्रीट पर कारोबार सामान्य रूप से जारी है। हालांकि, बैंकों में रक्षाबंधन, ओणम और ईद-ए-मिलाद के चलते अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां हैं।

शेयर बाजार में अगली छुट्टी कब है?

BSE और NSE के 2026 के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगस्त में अब शेयर बाजार के लिए कोई अतिरिक्त छुट्टी नहीं है। अगला ट्रेडिंग हॉलिडे 14 सितंबर, सोमवार को होगा। इस दिन गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहेगा। 2026 में शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा शेयर बाजार में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे रखे गए हैं।

शेयर बाजार में आगे इन तारीखों पर है ट्रेडिंग हॉलिडे

तारीखदिनशेयर बाजार की छुट्टी
14 सितंबर 2026सोमवारगणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर 2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर 2026मंगलवारदशहरा
10 नवंबर 2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर 2026मंगलवारप्रकाश गुरुपुरब श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस

8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

दिवाली पर शेयर बाजार में एक खास सेशन आयोजित होगा। 8 नवंबर 2026 को दिवाली के दिन रविवार पड़ रहा है, लेकिन BSE और NSE इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए विशेष सत्र आयोजित करेंगे। मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के दिन शेयर बाजार में होने वाला पारंपरिक विशेष कारोबारी सत्र है। इसके सटीक समय की घोषणा BSE और NSE की ओर से दिवाली से पहले अलग से की जाएगी।

MCX में भी 28 अगस्त को होगा कारोबार

शेयर बाजार के अलावा कमोडिटी बाजार में भी राखी के दिन कारोबार जारी रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के ट्रेडिंग कैलेंडर के मुताबिक, 28 अगस्त को सुबह और शाम दोनों सत्रों में कारोबार होगा। आज 26 अगस्त को भी दोनों सत्रों में कारोबार होगा। एमसीएक्स के 2026 के सालाना कैलेंडर में कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे हैं। कुछ मौकों पर बाजार पूरी तरह बंद रहता है, जबकि कुछ दिनों में आंशिक कारोबार होता है।

आज सपाट ट्रेड कर रहा बाजार

बुधवार को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.01 फीसदी या 9 अंक की बढ़त के साथ 77,664 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.22 फीसदी या 53 अंक की गिरावट के साथ 24,281 पर ट्रेड करता दिखा।