26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sugar Price: राखी से पहले घट रहे चीनी के दाम, रिटेल में 4 रुपये किलो गिरे भाव, थोक में 350 रुपये टूटे, जानिए आपके शहर में कीमतें

Wholesale Sugar Prices: चीनी की कीमतों में मंगलवार को कुछ गिरावट आई है। थोक और रिटेल दोनों बाजारों में दाम कम हुए हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों में कीमतों में और राहत की उम्मीद है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 26, 2026

Sugar Price Drop

चीनी की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Sugar Price Fall: जैसे-जैसे राखी पास आ रही है, चीनी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। देश के बड़े शहरों में मंगलवार को चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। थोक और रिटेल दोनों बाजारों में चीनी के भाव कम हुए हैं। सरकार द्वारा किये गए उपायों का असर अब कीमतों पर दिख रहा है। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद चीनी के दाम काफी उच्च स्तर पर हैं।

रिटेल बाजार में चीनी के भाव

चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चीनी (M-30) का भाव सोमवार के 65 रुपये के मुकाबले मंगलवार को गिरकर 63 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसी तरह कानपुर में यह भाव मंगलवार को 66 से गिरकर 63 रुपये, रायपुर में 65 से गिरकर 62 रुपये, मुंबई में 65 से गिरकर 62 रुपये, रांची में 66 से गिरकर 63 रुपये, कोलकाता में 67 से गिरकर 63 रुपये, गुवाहाटी में 67 से गिरकर 64 रुपये, हैदराबाद में 67 से गिरकर 63 रुपये और चेन्नई में 68 से गिरकर 67 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

शहरसोमवार के भाव (₹/किग्रा)मंगलवार के भाव (₹/किग्रा)गिरावट
दिल्ली6563₹2
कानपुर6663₹3
रायपुर6562₹3
मुंबई6562₹3
रांची6663₹3
कोलकाता6763₹4
गुवाहाटी6764₹3
हैदराबाद6763₹4
चेन्नई6867₹1

थोक बाजार में चीनी के भाव

चीनी (M-30) की थोक कीमतों में भी गिरावट आई है। दिल्ली में चीनी का थोक भाव सोमवार के 6350 रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर 6000 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। कानपुर में यह भाव 6350 रुपये से गिरकर 6050 रुपये, रायपुर में 6250 रुपये से गिरकर 5900 रुपये, मुंबई में 6250 से गिरकर 5900 रुपये, रांची में 6500 रुपये से गिरकर 6300 रुपये, कोलकाता में 6400 से गिरकर 6100 रुपये, गुवाहाटी में 6450 से गिरकर 6150 रुपये, हैदराबाद में 6600 से गिरकर 6300 रुपये और चेन्नई में 6700 से गिरकर 6600 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है।

शहरसोमवार के थोक भाव (₹/क्विंटल)मंगलवार के थोक भाव (₹/क्विंटल)गिरावट (₹/क्विंटल)
दिल्ली6,3506,000350
कानपुर6,3506,050300
रायपुर6,2505,900350
मुंबई6,2505,900350
रांची6,5006,300200
कोलकाता6,4006,100300
गुवाहाटी6,4506,150300
हैदराबाद6,6006,300300
चेन्नई6,7006,600100

ड्यूटी फ्री आयात और स्टॉक लिमिट का दिखा असर

चीनी के दाम 21 अगस्त को दिल्ली में 68 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए थे। ऐसे में सरकार ने कीमतों को काबू में करने के लिए कई फैसले लिए। भारत आमतौर पर चीनी के आयात पर 100 फीसदी शुल्क लगाता है, लेकिन इस बार 10 लाख मीट्रिक टन चीनी को बिना शुल्क आयात करने की अनुमति दी गई है। इस तरह करीब एक दशक बाद भारत ने चीनी के बड़े पैमाने पर आयात का रास्ता खोला। सरकार की कोशिश है कि बाजार में अतिरिक्त सप्लाई आए और कीमतों को काबू में किया जा सके।

इसके अलावा, सरकार ने बड़े उपभोक्ताओं के लिए स्टॉक रखने की लिमिट सख्त कर दी। जिन डीलरों की मंथली खपत 10 मीट्रिक टन से ज्यादा है, उन्हें 1 सितंबर से 30 नवंबर तक अधिकतम 15 दिनों की खपत के बराबर ही स्टॉक रखने की अनुमति होगी।