26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crude Oil के दाम में आई गिरावट, जानिए ईरान युद्ध के बाद से आपकी जेब पर कितना बढ़ा पेट्रोल का बोझ?

US Iran War Impact: ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद 145 देशों में पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल आया है। वहीं, क्रूड ऑयल के दाम में पिछले तीन सत्रों से गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को क्रूड के दाम में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई।
2 min read
Google source verification
Petrol Price Hike After Iran War

दुनिया के 145 देशों में पेट्रोल की कीमत बढ़ी है। (फोटो: ANI)

Petrol Diesel Price Today 26 August 2026: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 6 महीने से चल रहे युद्ध के बाद से दुनिया के कम से कम 145 देशों में पेट्रोल के दाम बढ़ गए है। इस दौरान क्रूड के दाम 115 डॉलर प्रति बैरल को भी पार कर गए थे और फिलहाल ये 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 3 कारोबारी सत्रों के दौरान क्रूड के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर फिर से बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। इसके चलते बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखी गई।

ब्रेंट और WTI दोनों में गिरावट

ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 2.35 डॉलर यानी 2.65 फीसदी गिरकर 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी WTI क्रूड 1.94 डॉलर यानी 2.36 फीसदी टूटकर 80.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। क्रूड के दाम में इस बड़ी गिरावट की वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद है। मंगलवार को भी तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।

26 अगस्त को भारत में Petrol Diesel के दाम

क्रूड के दामों में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर फिलहाल भारत में रिटेल पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को नहीं मिल रहा। कीमते लंबे समय से स्थिर हैं।

शहरपेट्रोल की कीमतडीजल की कीमत
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.21₹97.83
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
चेन्नई₹107.76₹99.55
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹112.69₹97.78

ईरान युद्ध के बाद पेट्रोल की कीमत पर असर

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले शुुरू होने के बाद से अब तक दुनिया के कम से कम 145 देशों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं। इनमें से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी म्यांमार में 56 प्रतिशत देखने को मिली। जो कीमत फरवरी 2026 में 0.77 डॉलर प्रति लीटर थी, वो अगस्त 2026 में 1.20 डॉलर प्रति लीटर हो गई। वहीं, भूटान में यह बढ़ोतरी 55 प्रतिशत रही। पड़ोसी देशों में श्रीलंका में करीब 35.88 प्रतिशत, पाकिस्तान में लगभग 29.25 प्रतिशत, नेपाल में करीब 21.13 प्रतिशत और बांग्लादेश में करीब 21.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

भारत में कितना बढ़ा पेट्रोल का बोझ?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में यह बढ़ोतरी बहुत कम रही। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फरवरी की तुलना में करीब साढ़े सात रुपये प्रति लीटर बढ़ीं। 23 फरवरी को भारत में पेट्रोल की औसत कीमत 1.113 डॉलर प्रति लीटर थी, जो 17 अगस्त को 1.134 डॉलर प्रति लीटर हो गई। यानी कुल बढ़ोतरी 1.89 फीसदी की रही। ऐसे में भारत में बढ़ोतरी अपेक्षाकृत सीमित रही, जबकि भूटान और म्यांमार जैसे आसपास के देशों में पेट्रोल की कीमतों में कहीं ज्यादा तेज उछाल देखने को मिला।