Share Market News

Petrol और Diesel की कीमत में लगातार तीसरे दिन राहत, जानें कितने चुकाने होंगे दाम

Petrol Diesel Price में देखने को नहीं मिल रहा है बदलाव जून के महीने में Diesel 11 रुपए तो Petrol 7 रुपए हो चुका है महंगा

2 min read
Jul 02, 2020
petrol diesel price today delhi kolkata mumbai chennai 2nd July 2020

नई दिल्ली। जुलाई में दूसरे दिन और लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol Diesel Price Today ) में आम लोगों को बड़ी राहत राहत मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Price Unchanged ) में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol Diesel Prices ) में स्थितरता का सिलसिला जारी रह सकता है। आपको बता दें कि जून के महीने में पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price Today ) में 9 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था। जबकि डीजल की कीमत ( Diesel Price Today ) में 11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महनगरों में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि सोमवार को पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी। जिसके बाद देश देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 80.43 रुपए, 82.10 रुपए, 87.19 रुपए और 83.63 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि 7 जून में पेट्रोल के दाम में लगाजार इजाफा देखने को मिला है।

डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन स्थिर
वही बात डीजल की कीमत की बात करें तो देश के चारों महानगरों में लगातार तीसरे दिन दाम में स्थिरता देखने को मिली। जबकि सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में 13 पैसे, कोलकाता और मुंबई 12 पैसे एवं चेन्नई मे 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 80.53 रुपए, 75.64 रुपए, 78.83 रुपए और 77.72 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए थे। आज भी यही दाम चारों महानगरों के लोगों को चुकाने होंगे।

जून में 11 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ डीजल
जून में पेट्रोल और डीजल के दाम में बेहिसाब बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस महीने के सात जून से 30 जून तक पेट्रोल और डीजल के दाम में रोजाना बदलाव देखने को मिले हैं। इन 24 दिनों में दिल्ली में डीजल 11.14 रुपए लीटर महंगा हो गया है जबकि इन 24 दिनों में 21 बार पेट्रोल के दाम में वृद्धि के बाद पेट्रोल 9.17 रुपए लीटर महंगा हो गया है। बाकी महानगरों की बात करें तो अब तक कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 8.80 रुपए, 8.87 रुपए और 8.10 रुपए प्रति प्रति लीटर हो इजाफा हो चुका है। जबकि डीजल के दाम में तीनों महानगरों में क्रमश: 10.02 रुपए, 10.62 रुपए और 9.50 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

Updated on:
02 Jul 2020 08:41 am
Published on:
02 Jul 2020 08:26 am
Also Read
View All