Share Market News

Petrol Diesel Price Today : जनवरी के महीने में 3 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 9 और डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती 11 जनवरी के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार देखने को मिल रही कटौती

2 min read
Jan 31, 2020
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 31st Jan 2020

नई दिल्ली। वर्ष 2020 के पहले महीने यानी जनवरी का आज आखिरी दिन है। जनवरी महीने में अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिली है। बीच में कुछ दाम स्थिर जरूर रहे लेकिन दाम में इजाफा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला। आंकड़ों के अनुसार 31 जनवरी तक पेट्रोल के दाम औसतन पौने तीन रुपए तक कम हो चुका है। वहीं डीजल की कीमत में भी 3 रुपए तक कटौती हो चुकी है। अगर बात आज की करें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली कटौती देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आज आपको अपने महानगर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने चुकाने होंगे...

पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.27, 75.90 और 78.88 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं, जिसके बाद यहां पर दाम 76.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाने दिनों में पेट्रोल की कीमत में और भी कटौती देखने को मिल सकती है।

8 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाका और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 66.28, 68.64 और 70.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 69.47 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो डीजल की कीमत कम होने से आने वाले महीनों में रिटेल इंफ्लेशन में कमी देखने को मिल सकती है।

जनवरी में 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल
जनवरी महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं। 11 जनवरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल रही है। पहले बात पेट्रोल की करें तो इस दौरान दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 2.74, 2.69, 2.72 और 2.89 रुपए प्रति लीटर कटौती देखने को मिल चुकी है। जबकि समान महानगरों में समान समय पर डीजल के दाम में क्रमश: 2.89, 2.90, 3.07 और 3.09 रुपए प्रति प्रति लीटर की कमी आ चुकी है।

Updated on:
31 Jan 2020 10:16 am
Published on:
31 Jan 2020 10:14 am
Also Read
View All