
नई दिल्ली। एक जुलाई 2019 यानी आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ( Petrol diesel price Today ) में लगातार पांचवें दिन इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश चार प्रमुख महानगरों में पांच दिनों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में 39 पैसे और डीजल की कीमत ( Diesel Price ) में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर बात आज की करें तो पेट्रोल के दाम में 7 और डीजल की कीमत में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल की कीमत ( Crude Oil Price ) में इजाफा होने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।
पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली में दाम 70.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता में 4 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 72.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दामक क्रमश: 76.11 और 73.15 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
पेट्रोल की कीमत में हुआ इजाफा
| महानगर | पेट्रोल के दाम ( रुपए प्रति लीटर में) | इजाफा (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 70.44 | 7 |
| कोलकाता | 72.67 | 4 |
| मुंबई | 76.11 | 5 |
| चेन्नई | 73.15 | 5 |
डीजल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली में डीजल के दाम 64.27 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता में डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 66.16 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में और चेन्नई में डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति बढ़े हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.36 और 67.96 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी
| महानगर | डीजल के दाम ( रुपए प्रति लीटर में) | इजाफा (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 64.27 | 8 |
| कोलकाता | 66.16 | 5 |
| मुंबई | 67.36 | 6 |
| चेन्नई | 67.96 | 6 |
पांच दिनों में हुआ इतना इजाफा
अगर बात पिछले पांच दिनों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल के दाम में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 39 और डीजल की कीमत में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 36 और डीजल में 34, मुंबई में पेट्रोल 36 और डीजल 37 और चेन्नई में पेट्रोल 38 और डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल के दाम में और इजाफा देखने को मिलेगा। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
5 दिन में पेट्रोल और डीजल पर इतने बढ़े गए दाम
| महानगर | पेट्रोल ( पैसे प्रति लीटर में) | डीजल (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 39 | 37 |
| कोलकाता | 36 | 34 |
| मुंबई | 36 | 37 |
| चेन्नई | 38 | 37 |
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.