Petrol-diesel price Today: पेट्रोल की कीमत ( Petrol Price ) में लगातार 5वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि डीजल के दाम ( Diesel Price ) में एक दिन की कटौती के बाद दाम फिर से स्थिर रखे गए हैं।
नई दिल्ली। शुक्रवार को देश के चार महानगरों में डीजल के दाम ( diesel price ) में एक दिन की कटौती के बाद फिर से स्थिर कर दिए गए हैं। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में लगातार 5वें दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आपको बता दें कि रविवार को पेट्रोल के दाम में बदलाव हुआ था। उसके बाद से अभी तक पेट्रोल के दाम स्थिर रखे गए हैं। जानकारों की मानें तो क्रूड ऑयल ( crude oil ) के दाम में इजाफा होने के चलते ऐसा किया गया है। वहीं 29 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। तब से अब तक देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में करीब 2 रुपए और डीजल की कीमत में करीब 3 रुपए प्रति लीटर कम हो चुके हैं।
डीजल की कीमत स्थिर
ढ्ढह्रष्टरु से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में ष्ठद्बद्गह्यद्गद्य की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि गुरुवार को डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद देश के चार महानगरों नई दिल्ली ( New Delhi ), कोलकाता ( Kolkata ), मुंबई ( Mumbai ) और चेन्नई ( Chennai ) में डीजल के दाम क्रमश: 63.78, 65.70, 66.87 और 67.46 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
IOCL से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में Petrol Price में शुक्रवार को भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। शुक्रवार को वहीं दाम लागू रहेंगे, जो रविवार को थे। रविवार को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद New Delhi, Kolkata, Mumbai और Chennai में पेट्रोल के दाम 69.93, 72.19, 75.63 और 72.64 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।
3 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो चुका है डीजल
29 मई से 16 जून तक पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में तब से अब तक पेट्रोल के दाम में 1.93 रुपए और डीजल में 2.91 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 1.73 और डीजल 2.75 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 1.84 और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर कम हुआ है। चेन्नई में डीजल के दाम में सबसे अधिक कीमत 3.02 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 1.95 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.