Share Market News

Petrol Diesel Price Today : शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए आज के दाम

Petrol Diesel Price Today : शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 05 पैसे का इजाफा हुआ है। वहीं, डीजल की कीमतों में 06 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

2 min read
petrol-diesel-consumption-reduced-by-90-percent-in-lockdown

नई दिल्ली। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol diesel price Today ) में बढ़ोतरी हुई है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में औसतन 05 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली और डीजल की कीमतों ( Diesel price ) में 06 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वहीं गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जबकि बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिली थी।


पेट्रोल की कीमतों में हुई 06 पैसे की बढ़ोतरी

आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 5 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी नई दिल्ली ( New Delhi ) में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको 70.17 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। वहीं, कोलकाता ( Kolkata ), मुंबई ( mumbai ) और चेन्नई ( Chennai ) में पेट्रोल खरीदने के लिए आपको क्रमश: 72.43, 75.87, 72.89 रुपए प्रति लीटर देना होगा।


डीजल की कीमतों में हुई 6 पैसे की बढ़ोतरी

शुक्रवार को डीजल की कीमतों में 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, गुरूवार को डीजल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी देखनो को मिली थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली वासियों को डीजल खरीदने के लिए आज 64.01 रुपए चुकाने होंगें। देश के अन्य महानगरों की बात करें तो वहां भी डीजल की कीमतों में 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद मुंबई ( Mumbai ) कोलकाता ( Kolkata ), और चेन्नई ( Chennai ) में रहने वाले लोगों को डीजल खरीदने के लिए क्रमश: 67.11, 65.93, 67.70 रुपए प्रति लीटर देने होंगे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
28 Jun 2019 10:54 am
Published on:
28 Jun 2019 07:51 am
Also Read
View All