Share Market News

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल की कीमत में 11 और डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

Petrol Diesel Price Today : शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम में 11 और डीजल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

2 min read
Jun 29, 2019
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 3rd Jan 2021

नई दिल्ली। शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम ( Petrol diesel price Today ) में इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में 11 पैसे और डीजल के दाम ( Diesel Price ) में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। खास बात तो ये है कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत ( crude oil price ) में कमी आई है, लेकिन ब्रेंट क्रूड ऑयल अभी 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली ( New Delhi ) में डीजल के दाम 64 रुपए प्रति लीटर के पार चले गए हैं। आइए आपको भी बातते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हो गए हैं....

पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे का इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम 11 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। जिसके बाद नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 70.28, 72.54 और 73.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर इताफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम 75.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं

डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम 64.11 और 66.03 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 67.22 और 67.81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Published on:
29 Jun 2019 07:39 am
Also Read
View All