Share Market News

रिलायंस इंडस्ट्रीज की घोषणाओं से निवेशकों में उत्साह नहीं, दो दिन में 1.30 लाख करोड़ का नुकसान

- रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप दो दिन में 1.30 लाख करोड़ गिरा ।
less than 1 minute read
Jun 26, 2021
रिलायंस इंडस्ट्रीज की घोषणाओं से निवेशकों में उत्साह नहीं, दो दिन में 1.30 लाख करोड़ का नुकसान
रिलायंस इंडस्ट्रीज की घोषणाओं से निवेशकों में उत्साह नहीं, दो दिन में 1.30 लाख करोड़ का नुकसान

मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले दो सेशन में करीब 1.30 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप गंवा दिया। गुरुवार को आयोजित आरआइएल की 44वीं एजीएम में की गई प्रमुख घोषणाएं निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहीं, जिसके चलते शेयर में गिरावट आई। शुक्रवार को रिलायंस का शेयर 2.8 फीसदी गिरकर एक महीने के निचले स्तर 2,093.20 रुपए पर आ गया। पिछले चार सत्रों से स्टॉक में गिरावट आ रही है और यह करीब 6.45 फीसदी तक टूट चुका है।

कोई डेडलाइन नहीं: जेपी मॉर्गन ने कहा है कि उम्मीद के मुताबिक एजीएम में स्मार्टफोन की घोषणा की गई। आरआइएल बोर्ड में सऊदी अरामको के चेयरमैन को शामिल किया गया। हालांकि वॉट्सऐप-जियोमार्ट और जियो-रिटेल के आइपीओ पर भी कोई समय रेखा नहीं दी गई है।

ताज बना सबसे मजबूत होटल ब्रांड-
नई दिल्ली ञ्च पत्रिका. टाटा समूह की हॉस्पिटैलिटी इकाई इंडियन होटल्स कंपनी लि. ने कहा कि उसके ताज ब्रांड को दुनिया का सबसे मजबूत होटल ब्रांड माना गया है। ताज (ब्रांड मूल्य 29.6 करोड़ डॉलर) 100 में से 89.3 के ब्रांड मजबूती सूचकांक और एएए ब्रांड के साथ सबसे मजबूत होटल ब्रांड बना है।

Published on:
26 Jun 2021 12:39 pm
Also Read
View All
OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी

Vedanta Aluminium Share Price: प्रोडक्शन अपडेट जारी करने के बाद वेदांता ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर उछले, जानिए 1 हफ्ते का रिटर्न