मथुरा

सीआरपीएफ जवान की मौत : मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह परिसर की सुरक्षा में था तैनात

CRPF jawan dies: मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में डॉक्टर मृत घोषित कर दिया फर्रुखाबाद का रहने वाला था।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2026, 9:20 PM IST
फोटो सोर्स- मेटा एआई
फोटो सोर्स- मेटा एआई

CRPF jawan dies in Mathura: मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवान की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही साथियों में शोक की लहर दौड़ गई।‌ मृतक जवान फर्रुखाबाद का रहने वाला था। घटना की जानकारी घर वालों को दे दी गई। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है।

श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा में तैनात था कांस्टेबल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर और शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की 16वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल विनोद कुमार (46) पुत्र रघुराज सिंह कि अचानक तबीयत खराब हो गई। घटना सुबह 6 बजे की है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। वहीं विनोद कुमार को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने विनोद कुमार को मृत घोषित किया। सीआरपीएफ जवान की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए।

मृतक फर्रुखाबाद का रहने वाला था

मृतक विनोद कुमार फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बैरन नगर के निवासी थे। घटना की जानकारी घर वालों को दी गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रोते-बिलखते परिजन मथुरा आ गये। मौके पर मौजूद सीआरपीएफ जवानों ने मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया। साथियों ने बताया कि विनोद कुमार रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। जहां थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत खराब हो गई और बेहोश होकर गिर पड़े।‌ जिन्हें आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया।

प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया

प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर रवि कुमार त्यागी ने बताया कि अचानक विनोद कुमार की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने भी घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।‌ लेकिन प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Updated on:
25 May 2026, 9:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?