
फोटो सोर्स- पत्रिका
Religious conversion and love jihad in Kaushambi government college: कौशांबी के सरकारी कॉलेज में धर्म परिवर्तन और लव जिहाद कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा ने थाने में तहरीर देकर करवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए तहरीर में नाबालिग छात्रा ने बताया है कि कॉलेज की दो शिक्षिकाएं नाबालिग छात्राओं का ब्रेन वास करके उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए कह रही है। लव जिहाद में फंसाने की भी कोशिश की जा रही है। थाना में तहरीर देकर नाबालिक छात्रा ने महिला शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत चलने वाले एक सरकारी कॉलेज की दो महिला शिक्षिकाओं पर गंभीर आरोप लगाया गया है। कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने थाना में दिए तहरीर में बताया है कि दोनों महिला शिक्षिका कॉलेज की नाबालिग छात्राओं को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाती हैं, माइंडवास कर रही है। धर्म परिवर्तनके फायदे बताए जाते हैं। लव जिहाद में फंसाने की कोशिश की जा रही है।
नाबालिक छात्रा के विरोध करने पर उसे धमकी दी जाती है बताया जाता है। किसी को बताया तो जान से मार दिया जाएगा। जिससे घरवाले में परेशान है। थाने में दिए तहरीर के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
नाबालिग छात्र की तहरीर पर कोखराज थाना पुलिस ने संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दो महिला शिक्षिकाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हए सावधानी पूर्वक जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने महिला शिक्षिकाओं के खिलाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सरकारी कॉलेज में धर्म परिवर्तन और लव जिहाद का आरोप लगने पर की चर्चा जोरों पर है।
Updated on:
25 May 2026 09:09 am
Published on:
25 May 2026 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allकौशाम्बी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
