8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया, घर ले जाकर ₹70 हजार में बेच दिया, कई बार रेप किया, फिर…रोंगटे खड़े कर देगी पीड़िता की दास्तां

कौशांबी पुलिस (Kaushambi Police) ने लड़कियों को बहला-फुसला कर उनकी सौदेबाजी (Girls Trafficking) करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और गैंग के चंगुल से एक किशोरी को बचाया है।

2 min read
Google source verification
Ajmer Rape Case

अजमेर में महिला कांस्टेबल से रेप। प्रतीकात्मक तस्वीर

कौशांबी पुलिस ने लड़कियों की सौदेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कानपुर से इस गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक किशोरी को गैंग के चंगुल से मुक्त कराया है। लड़कियों की सौदेबाजी करने वाले गैंग में 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

कौशांबी पुलिस ने एक किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते करते हुए कानपुर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सुमित कुमार, अनुराधा, मंजू देवी, शाहरुख हुसैन और अंशु जाटव है। यह सभी आरोपी कासगंज, हाथरस, एटा और मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 13,150 रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

कौशांबी पुलिस की स्पेशल टीम ने किशोरी को बरामद किया

कौशांबी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र में 25 मार्च को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि बेटी नाराज होकर घर से कहीं चली गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम गठित की गई। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर 22 अप्रैल 2026 को किशोरी को कानपुर से बरामद कर लिया गया। मेडिकल जांच और पूछताछ में किशोरी ने कई खुलासे किए हैं।

कानपुर में दोस्ती, एटा ले जाकर बेच दिया, फिर दरिंदगी की

किशोरी ने पुलिस को बताया कि कानपुर रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात मैनपुरी जनपद के घिरोर थाना क्षेत्र के नगल बगिया गांव के निवासी अंशु जाटव से हुई थी। अंशु ने बातों में फंसाकर किशोरी को एटा जिले के सराय थाना क्षेत्र के नया गांव अलीपुर के रहने वाले अपने दोस्त शाहरुख हुसैन के घर ले गया।

शाहरुख हुसैन के घर पहुंचने के बाद अंशु ने किशोरी को हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के उमरायपुर गांव की रहने वाली अनुराधा पत्नी हरी सिंह के सहयोग से कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव की रहने वाली मंजू देवी को 70 हजार रुपए में बेच दिया। मंजू ने नाबालिग लड़की को अपने देवर सुमित कुमार से जबरन शादी करने के लिए मजबूर किया।

शादी के बाद पीड़िता को एक कमरे में बंद रखा गया, जहां उसके साथ कई बार रेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि अंशु और शाहरुख ने उसके साथ कई बार रेप किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

कौशाम्बी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग