16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईवे पर झाड़ियों में मिला संदूक, अंदर रस्सी से बंधी थी महिला की लाश, सीन देख पुलिस के उड़े होश

Kaushambi Murder Case : कौशाम्बी में रूह कंपा देने वाली वारदात! कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर झाड़ियों में मिले एक लोहे के संदूक से महिला का शव बरामद हुआ है। चश्मदीदों के मुताबिक कार सवार युवक संदूक फेंककर फरार हुए।

2 min read
Google source verification

AI Generated symbolic Image.

कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में बुधवार रात एक खौफनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना ने क्राइम सीरियल के एपिसोड की याद दिला दी। क्योंकि वाक्या ही कुछ ऐसा था। कानपुर-प्रयागराज हाईवे के कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर इलाके में झाड़ियों के पास एक लोहे का बड़ा संदूक फेंका हुआ मिला। जब पुलिस ने संदूक खोला तो अंदर रस्सी से बंधी हुई एक युवती की लाश मिली। संदूक के अंदर लाश देखते ही पुलिसवालों के होश उड़ गए। चश्मदीदों ने देखा कि एक तेज रफ्तार कार सवार दो युवक संदूक को कार की डिग्गी से निकालकर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

रात के अंधेरे में हाईवे किनारे खड़े कुछ स्थानीय लोगों ने देखा कि एक कार अचानक रुकी। कार से दो व्यक्ति उतरे, डिग्गी से एक बड़ा भारी संदूक निकाला और उसे झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद वे तेजी से मौके से भाग निकले। संदूक देखकर लोगों को शक हुआ, लेकिन अंधेरे और डर के कारण किसी ने तुरंत खोलने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब संदूक खोला तो सभी के होश उड़ गए। संदूक के अंदर एक युवती की लाश रस्सियों से बंधी हुई अवस्था में पड़ी थी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम शव की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि संदिग्ध कार और युवकों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एडिशनल एसपी ने बताया, 'हमें हाईवे पर संदिग्ध संदूक मिलने की सूचना मिली थी। संदूक खोलने पर अंदर एक महिला का शव रस्सी से बंधा हुआ मिला। हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं क्योंकि स्थानीय लोगों ने बताया कि कार सवार दो व्यक्ति ने संदूक फेंका था।' शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई है।