मथुरा

मैं अलकायदा से बोल रहा हूं… मथुरा में किसको आया जान से मारने की धमकी वाला कॉल?

महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी को तीन महीने के अंदर दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। उनके साथ ही आईएसआई से जुड़े इस शख्स ने गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा को भी बम से उड़ाने की भी धमकी दी है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2022, 3:42 PM IST
मैं अलकायदा से बोल रहा हूं... मथुरा में किसको आया जान से मारने की धमकी वाला कॉल?

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र अंतर्गत लोटस गार्डन में रहने वाले महामंडलेश्वर महंत धर्मेंद्र गिरी (Mahamandaleshwar Mahant Dharmendra Giri) को धमकी भरा कॉल आया है। ये कॉल जिस शख्स ने किया है, उसने अपने आप को आईएसआई से जुड़ा हुआ बताया है। शख्स ने धमकी देते हुए कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नुपूर शर्मा को फांसी नहीं दिलवाई जाती है, तब तक उदयपुर जैसी घटना को दोहराने की घटनाएं होती रहेंगी। उसने कहा कि उदयपुर (Udaipur Murder) की घटनाओं जैसा सरप्राइज नुपुर शर्मा को फांसी नहीं मिलने तक तक दिया जाएगा। ये तीन महीने में दूसरी बार है, तब महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी मिली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को भी धमकी

बता दें कि महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी को शनिवार देर शाम ये फोन कॉल आया है। कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें तो धमकी दी ही, साथ ही जिस तरह से उदयपुर में कन्हैया लाल को मौत के घाट उतारा है उसी तरह से अभी 21 लोगों के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा को भी बम से उड़ाने की भी धमकी दी है। वहीं महामंडलेश्वर की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

उदयपुर जैसी घटना दोहराने के लिए कहा

गौरतलब है कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा विवादित टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब तक जहां उत्तर प्रदेश ने पहले प्रदर्शनकारियों के विरोध की भारी कीमत चुकाई। जुमे की नमाज के बाद लोगों ने कानपुर व प्रयागराज समेत अन्य जिलों में तोड़फोड़ की। वहीं इसके बाद राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर कन्हैया लाल को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद से ही प्रदेश में आए दिन उन लोगों को उदयपुर जैसी घटना दोहराने के लिए फोन या मैसेज आ रहा है, जिन्होंने नुपुर शर्मा का सपोर्ट किया है।

Published on:
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?