
राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बेरहमी और बर्बरता के साथ हत्या कर हत्यारों ने वीडियो वायरल किया था। जिस पर टिप्पणी और वीडियो को लाइक करने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। कब्जे से प्रयोग में लिया गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरेपी युवक आसिफ एक्सप्रेसवे कोतवाली क्षेत्र से छपरौली का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया है। दरअसल आसिफ के खिलाफ ग्रामीणों ने मामला दर्ज कराया था। इतना ही नहीं उसके द्वारा वीडियो पर टिप्पणी करने का स्क्रीनशॉट भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए आरोपी आसिफ ने लिखा है कि "बहुत अच्छा किया मेरे भाई।" इस कमेंट को गांव के ही एक युवक ने देखा और इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने इसपर कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।
नोएडा में पुलिस अलर्ट पर
उदयपुर में हुई घटना को देखते हुए नोएडा में भी पुलिस अलर्ट पर है। इसके लिए पुलिस के अधिकारियों ने सभी थानो को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। शहर में किसी तरह का माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर भी निगरानी बनाये हुए है। पुलिस के अधिकारी भी अपने स्तर पर लोगो के साथ बैठक कर अपील कर रहे है, कि किसी भी भड़काने वाले मैसेज और वीडियो पर ध्यान ना दें और इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।
पुलिस ने ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार किया
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे पर छपरौली गांव के ग्रामीणों ने लिखित सूचना दी गई कि उदयपुर की घटना के फेसबुक पर वायरल हो रहे वीडियों पर सेक्टर 168 स्थित छपरौली निवासी आशिफ खान पुत्र युसुफ खान द्वारा फेसबुक पर वीडियों को लाइक कर लिखा, बहुत अच्छा किया मेरे भाई इस कमेंट को गांव के ही एक युवक ने देखा और इसकी शिकायत पुलिस को दी। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे पर धारा 505(2)/295क के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आशिफ खान पुत्र युसुफ खान को सेक्टर-168, थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के गंदे नाले के पास बने ऑटो स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन वीडियों पर टिप्पणी करने में प्रयोग में लिया गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
हत्यारों ने हंसते हुए शेयर की थी वीडियो
बता दें कि उदयपुर में कन्हैया लाल की हुई निमर्म हत्या को इस्लाम के नाम पर मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद ने अंजाम दिया है। दोनों ने धारदार हथियार से पहले कन्हैयालाल के शरीर पर कई वार किए और फिर गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्यारों ने हंसते हुए एक वीडियो बनाकर भी जारी किया, जिसमें आरोपितों ने खून से सने हथियार भी दिखाए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना के बाद से पूरे देश में उबाल है। हिंदुओं के साथ थी उलमा ने भी इस घटना की निंदा की है।
सुरक्षा व्यवस्था हटा लेने के बाद की गई हत्या
गौरतलब है कि उदयपुर के रहलने वाले टेलर कन्हैया लाल ने कुछ दिन पहले भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रहीं थी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी। जिसे देखते हुए कन्हैया लाल को पुलिस ने सुरक्षा भी मुहैया कराई थी। लेकिन छह दिन पहले ही उसकी सुरक्षा को हटा लिया गया। वहीं लगातार मिल रहीं धमकियों की वजह से वह कई दिनों से अपनी दर्जी की दुकान नहीं खोल पा रहा था। लेकिन बीते मंगलवार को वह बिना सुरक्षा के ही दुकान खोलने पहुंच गया, जहां उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई।
Updated on:
30 Jun 2022, 1:52 PM IST
Published on:
30 Jun 2022, 12:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.