31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर घटना की मौलाना शहाबुद्दीन ने की निंदा, बोले- मुसलमानों का सिर शर्म से झुक गया

दरगाह आला हजरत के राष्ट्रीय महासचिव शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पैगंबर इस्लाम ने अपने दुश्‍मनों से भी कभी इंतकाम नहीं लिया। अपनी मोहब्‍बत जाहिर करने के लिए इस तरह किसी का सिर कलम कर दें, वो इस्‍लाम को मानने वाले नहीं कहे जा सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 29 Jun 2022, 3:48 PM IST

उदयपुर घटना की मौलाना शहाबुद्दीन ने की निंदा, बोले- मुसलमानों का सिर शर्म से झुक गया

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने की घटना की देश भर में निंदा की जा रही है। इसी कड़ी में अब दरगाह आला हजरत से जुड़े संगाठन तंजीम उलमा ए इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव शहाबुद्दीन रजवी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बर्बरता के साथ की गई इस हत्या ने मुसलमानों का सिर शर्म से झुका दिया है। उन्होंने पूछा कि झुके हुए सर के साथ मुसलमान अपने पैग़म्बर की शान मे गुस्ताखी के खिलाफ अपने दुःख और अपने ग़म व गुस्से का इजहार किस तरह कर सकते है? मौलाना ने कहा कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर की शान में गुस्ताखी की गई। इस घटना के बाद से मुसलमान आहत थे। लेकिन उदयपुर में जो हुआ, उसने मुसलमानों को शर्मिंदा कर दिया है।

इस्लाम एक साफ सुथरी छवि का नाम

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि पैगंबर इस्लाम ने अपने दुश्‍मनों से भी कभी इंतकाम नहीं लिया और न ही अपने चाहने वालो को ऐसा करने दिया। ऐसे में जो लोग पैगंबर इस्लाम से अपनी मोहब्‍बत जाहिर करने के लिए इस तरह किसी का सिर कलम कर दें, वो इस्‍लाम को मानने वाले नहीं कहे जा सकते। उन्होंने कहा कि इस्लाम एक साफ सुथरी छवि का नाम है। इस्लाम प्यार और मोहब्बत का नाम है। इसलिए ऐसी बर्बरता करने वालों की इस्लाम में कोई जगह नहीं है। मौलाना ने कहा कि जिन भी लोगों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़े - नुपुर शर्मा के सपोर्टर की उदयपुर में हत्या के बाद हाई अलर्ट पर UP, अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश

लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आगे कहा कि अब मुसलमानों की जिम्मेदारी है कि वह इस मुस्लिम घड़ी को संभाले। वह देश के हालातों पर नजर रखते हुए काम करे। मुसलमान पैगंबर की राह पर चलें जो अपने दुश्‍मनों को भी माफ कर देते थे। उनकी राह पर चलकर ही गैर मुस्लिमों से अच्‍छा व्‍यवहार करेंं। कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जो गैर कानूनी हो। अगर कोई शिकायत हो तो सही तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाएं। बता दें कि उदयपुर में हुए इस जघन्‍य हत्‍याकांड को देशभर के उलमा ने भी शर्मशार करने वाला बताया है।

यह भी पढ़े - राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का अखिलेश पर वार, सपा करती है 'यूज एंड थ्रो' की राजनीति

कपड़े की नाप देने के बहाने की हत्या

गौरतलब है कि उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की गला रेतकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि उसने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा का पक्ष लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। बताया जाता है कि कन्‍हैया लाल अपनी दुकान पर था। तभी आरोपित कपड़े की नाप देने के बहाने दुकान में घुसे और वारदात को अंजाम दिया था।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश