हादसा इतना भीषण था कि नेत्रपाल का चेहरा बुरी तरह कुचल गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों में हादसे को लेकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों को उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच जाएगी, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घर लौटने का इंतजार कर रहे परिवार को जब नेत्रपाल की मौत की खबर मिली तो खुशियां मातम में बदल गईं।