जारी आदेश के अनुसार, अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय बृजेश कुमार वर्मा को अब उपजिलाधिकारी करनैलगंज बनाया गया है। इससे पहले वह जिले में अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई तैनाती के बाद अब वह करनैलगंज तहसील में प्रशासनिक और राजस्व से जुड़े कामकाज देखेंगे। वहीं, करनैलगंज के उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इस बदलाव के बाद वह अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय के साथ मनकापुर में न्यायिक कामकाज की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसके अलावा जिले में नवागत उपजिलाधिकारी विकास सिंह को भी नई तैनाती दी गई है। उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तरबगंज बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर उपजिलाधिकारी तृतीय गोंडा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।