जानकारी के अनुसार, चकमखा मजरे की रहने वाली मधू मंगलवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भोजन करने के बाद सोने चली गई थी। रात में परिवार के लोगों को किसी अनहोनी की जानकारी नहीं हुई। सभी सामान्य तरीके से अपने काम में लगे रहे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग सोकर उठे तो घर के सामने लगे अमरूद के पेड़ की डाल से मधू का शव लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिजन घबरा गए। कुछ ही देर में घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।