पुलिस के अनुसार, मामला मोतीगंज थाने में दर्ज मुकदमा से जुड़ा है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 74, 115(2) और 352 के तहत दर्ज है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय कर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक की प्रारंभिक जांच में विवेचना के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई है। आरोप है कि विवेचक ने मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और लोकेशन संबंधी जानकारी पर उचित ध्यान नहीं दिया। इसके बावजूद आरोप पत्र भेज दिया गया। जांच में प्रकरण को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करने की बात भी सामने आई है।