30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव कमुआ में नदी में डूबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मासूम चचेरे-तहेरे भाई थे। दोनों को डूबता देख वहां हड़कंप मच गया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Avanish Pandey

•

Updated: 13 Jul 2024, 3:21 PM IST

हिमांशु और अनुज (फाइल फोटो।

बरेली। बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव कमुआ में नदी में डूबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मासूम चचेरे-तहेरे भाई थे। दोनों को डूबता देख वहां हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला। अस्पताल में ले जाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें, बारिश की वजह से बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, बाढ़ का पानी आसपास के खेतों में भी आ गया है। इधर, आठ वर्षीय हिमांशु पुत्र कांता प्रसाद और मुरारीलाल का नौ साल का बेटा अनुज अपने दादा के साथ आज(शनिवार) सुबह करीब दस बजे भैंस को नहलाने गए हुए थे, लेकिन नदी के पानी में दोनों बच्चे समा जाएंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था।

पानी के बाहव में बह गए मासूम
आज सुबह करीब 10 बजे भैंस को नहलाने के दौरान दोनों बच्चे भी सड़क किनारे भरे पानी में नहाने लगे। थोड़ी देर बाद पानी के बहाव से गहरे पानी में चले गए।, वहां मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

शादी में शामिल होने आया था हिमांशु
हिमांशु अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था और दस जुलाई को अपने घर शादी समारोह में आया हुआ था। हिमांशु कक्षा दो का छात्र था और अनुज पहली कक्षा में पढ़ता था। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग