मथुरा

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आया यह बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महेंद्रनाथ पांडेय पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नमन करने मथुरा पहुंचे।
2 min read
• •
Sep 17, 2017
mahendra Nath Pandey

मथुरा। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के लिए फजीहत का कारण बनी हुई हैं। विपक्ष लगातार भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगा रहा है। विपक्ष का कहना है कि जब सरकार में नहीं थे भाजपा नेता महंगाई, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते थे लेकिन अब अपनी ही सरकार में पेट्रोल डीजल की कीमत में बतहाशा वृद्धि के बावजूद चुप हैं। इस बीच भाजपा नेताओं के भी इस मुद्दे पर हैरान करने वाले बयान आ रहे हैं।

पेट्रोल डीजल के दाम कम्पनी तय करती हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे पहली बार मथुरा पहुंचे जहां उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म स्थली दीनदयाल धाम में दीन दयाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बात मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के सवाल पर कहा कि पेट्रोल डीजल के मूल्य का निर्धारण अब कम्पनियां तय करती हैं। लम्बे समय से ये प्रावधान किया गया है। जिसकी वजह से दाम घटते बढ़ते रहते हैं और कच्चे तेल की कीमत के ऊपर ही पेट्रोल डीजल के दाम तय होते हैं।


दीन दयाल धाम पहुंचे महेंद्रनाथ पांडेय

दरअसल शनिवार रात करीब 11 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डे पंडित दीनदयाल धाम पहुंचे। यहां पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मथुरा के लिए निकले। मथुरा में पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद मीडिया से बातचीत में महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में पहली बार आने पर मैं यहां दीनदयाल जी को नमन करने आया हूं, उनका आशीर्वाद लेना अति आवश्यक था।


टोल न देने के सवाल पर भड़के

फिरोजाबाद में उनके काफिले के बिना टोल दिये गुजरने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष भड़क गए और बोले कि मैं सांसद भी हूं। मगर जब उनके काफिले की दर्जनों गाडियां भी निकलने का सवाल किया तो फ़िर बिना जवाब दिये बोले कि कोई और सवाल हो तो करो, आपके पास और कोई सवाल नहीं है।

Published on:
17 Sept 2017 01:31 pm
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?