यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) पर एक बार फिर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) अपराधियों के लिए सेफ क्राइम जोन (Crime Zone) बनता जा रहा है। अपराध करने और शवों को ठिकाने लगाने के लिए अपराधी यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बार फिर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शव की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि महिला की हत्या कर एक्सप्रेस वे पर शव को फेंका गया है।
यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक किनारे मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी
यमुना एक्सप्रेस वे वाहनों की अवाजाही के बावजूद अपराधियों के लिए आसान टारगेट बनता जा रहा है। वारदात को अंजाम देना हो या वारदात के बाद सबूत एक्सप्रेस वे पर छोड़ जाना, एक्सप्रेस वे पर अपराधी बेखौफ होकर अपने मंसूबे पूर कर रहे हैं। रविवार सुबह एक्घ्सप्रेस वे पर सड़क किनारे युवती का शव मिलने से यही बातें लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
दरअसल रविवार सुबह मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक युवती का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए। माना जा रहा है कि उसकी हत्या करके शव को यहां फेक गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, सीओ विनय कुमार चौहान और इंसेक्टर अनूप सरोज घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस की एक टीम को नोएडा के लिए भेजा जा रहा है। वह उस क्षेत्र के थानों से पता करेगी कि उनके इलाके से कोई युवती तो गायब नहीं हुई है।