
रेलवे ट्रैक किनारे मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत में रेलवे कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक किनारे मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि प्रथम दृष्टया गड्ढे में गिरकर डूबने से मासूम की मौत का मामला बताया जा रहा है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया ।
पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी निवासी आयुश कल से अपने घर से लापता था, जिसको लेकर परिवारीजनों ने थाना सुनगढ़ी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आज सुबह जब पीड़ित परिवार अपने बच्चे को तलाश कर रहा था, तभी उन्हें रेलवे ट्रैक के पास चल रहे खनन के गड्ढे में बालक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गड्ढे में आयुष का शव देखा। मासूम की दर्दनाक मौत को देख परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक आयुष के पिता का आरोप है कि रेलवे ट्रैक पर मिट्टी खनन का काम चल रहा है। ट्रैक के किनारे से ठेकेदार मिट्टी खुदाई कर रहे हैं लेकिन ट्रैक के आसपास बने गड्ढों को न भरने से उसमें डूबकर मासूम की मौत हो गई। रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते ये ट्रैक पर बने गड्ढे जान का खतरा बने हुए हैं।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
मौके पर पहुंचे एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि गड्ढे में गिर कर डूबने से मासूम आयुश की मौत हो गई, जिसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों से मिली तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
12 Aug 2019 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
