9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जल्लाद’ पति ने दांतों से काटकर चबा डाली पत्नी की नाक; चेहरे से अलग कर दिखाई हैवानियत, बर्बरता की सारी हदें पार!

Husband Cuts Wife Nose: 'जल्लाद' पति ने दांतों से काटकर पत्नी की नाक चबा डाली। इतना ही नहीं पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई भी की। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
husband cuts wife nose for not getting money for liquor pilibhit crime news up

पति ने पत्नी की नाक काटी। फोटो सोर्स-AI

Husband Cuts Wife Nose: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के लिए पैसे ना मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर दांतों से उसकी नाक काटकर अलग कर दी। घटना के बाद खून से लथपथ महिला दर्द से तड़पती रही, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामूली विवाद बना खूनी हमला

घटना दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के महेशपुर गांव की है। यहां रहने वाले अमन कुमार का अपनी पत्नी पूजा देवी से बुधवार रात शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि अमन ने गुस्से में आकर पूजा के चेहरे को पकड़ लिया और उसकी नाक को दांतों से काट लिया। इस हमले में महिला की नाक का अगला हिस्सा अलग हो गया।

परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

पूजा देवी की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे गंभीर हालत में दियोरिया CHC पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बाद में बरेली के उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

आरोपी फरार, पुलिस को नहीं मिली तहरीर

घटना के बाद आरोपी पति घर से फरार हो गया। दियोरिया थाना प्रभारी गौतम सिंह के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शादी के बाद से ही शुरू हुआ उत्पीड़न

उधर, बाराबंकी जिले से भी घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। कोतवाली नगर क्षेत्र की निवासी अंजली कनौजिया ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अंजली की शादी 29 नवंबर 2025 को रवि कुमार कनौजिया से हुई थी।

दहेज में प्लॉट और सोने की चेन की मांग

पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कमी बताकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उससे बाराबंकी शहर में प्लॉट और सोने की मोटी चेन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुराल के अन्य सदस्य उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे।

समझौता बैठक में भी हुआ हमला

अंजली ने बताया कि 29 मार्च को जयगुरुदेव आश्रम, शुक्लाई के पास दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान भी विवाद बढ़ गया और आरोप है कि उसके पति ने उसका सिर दीवार में मार दिया, जिससे वह घायल हो गई।

परिवार के कई सदस्यों पर गंभीर आरोप

पीड़िता ने अपने पति रवि कुमार, ससुर नीलम कुमार, सास निर्मला देवी सहित अन्य परिजनों—दीपराज कनौजिया, प्रियंका, नेहा कुमारी, लक्ष्मी कनौजिया और अंकित कुमार—पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को उजागर कर दिया है।