8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG संकट के बीच बड़ी राहत! शादी और धार्मिक आयोजन में मिल सकेगा सिलिंडर: बनाए गए नोडल

Big Relief Amid LPG Crisis: LPG संकट के बीच राहत की खबर सामने आई है। शादी और धार्मिक आयोजन में सिलिंडर मिल सकेगा। इसको लेकर नोडल बनाए गए हैं।

2 min read
Google source verification
amid lpg crisis huge relief cylinders can be available for weddings and religious events bareilly

शादी और धार्मिक आयोजन में मिल सकेगा सिलिंडर। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Big Relief Amid LPG Crisis: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में LPG सिलिंडर की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्पष्ट स्थिति सामने रखी है। जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

48 घंटे में घर तक मिल रही गैस डिलीवरी

जिलाधिकारी अविनाश सिंह (Avinash Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के 48 घंटे के भीतर गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी की जा रही है। रोजाना करीब 23 से 24 हजार सिलिंडर की बुकिंग हो रही है और एजेंसियां समय पर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में कुछ एजेंसियों पर अधिक दबाव के कारण बुकिंग में दिक्कत आई थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है।

शादी और धार्मिक आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्था

जिले में शादी समारोह और धार्मिक अनुष्ठानों के चलते गैस की मांग बढ़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। ADM (एफआर) संतोष कुमार सिंह (Santosh Kumar Singh) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जरूरतमंद लोग सीधे इनसे या जिला पूर्ति अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं, ताकि समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जा सके।

कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर छापेमारी

प्रशासन ने साफ किया है कि कालाबाजारी या अवैध भंडारण की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और गैस एजेंसियों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना प्रशासन को दें।

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, होम डिलीवरी न देने पर नोटिस

जिला पूर्ति विभाग की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शकुंतला इंडेन गैस (Shakuntala Indane Gas Agency) में अनियमितता पाई गई। यहां उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी देने के बजाय एक स्थान पर बुलाकर गैस दी जा रही थी और डिलीवरी का बैकलॉग भी अधिक था। इस पर एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

अन्य एजेंसियों को सुधार के निर्देश

श्यामगंज स्थित राज गैस एजेंसी (Raj Gas Agency) में भी जांच के दौरान तीन दिन का बैकलॉग मिला। हालांकि यहां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डिलीवरी की जा रही थी, लेकिन बढ़ती बुकिंग के कारण देरी हो रही थी। अधिकारियों ने एजेंसी को व्यवस्था सुधारने और समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की अपील—अफवाहों से रहें दूर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।