7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार चौथी बार नंबर-1 बनी बरेली पुलिस, IGRS निस्तारण में पूरे यूपी में फिर लहराया परचम

जन शिकायतों के निस्तारण में बरेली पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में मार्च 2026 की रैंकिंग में बरेली पुलिस ने लगातार चौथी बार पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

एसएसपी अनुराग आर्य

बरेली। जन शिकायतों के निस्तारण में बरेली पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में मार्च 2026 की रैंकिंग में बरेली पुलिस ने लगातार चौथी बार पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का शासन स्तर पर हर माह मूल्यांकन किया जाता है। बरेली पुलिस ने सभी शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए यह मुकाम हासिल किया। जिले के 28 थानों ने भी शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन किया। मार्च माह में बरेली पुलिस ने सभी IGRS संदर्भों का समय से पहले निस्तारण किया। खास बात यह रही कि एक भी शिकायत डिफाल्टर नहीं हुई, जो इस उपलब्धि की सबसे बड़ी वजह बनी।

96.66 प्रतिशत आवेदक संतुष्ट

शासन द्वारा मार्च माह में कुल 1108 शिकायतों पर फीडबैक लिया गया। इनमें से 1071 आवेदकों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। इस तरह संतुष्टि का प्रतिशत 96.66 रहा, जो पुलिस की कार्यशैली को दर्शाता है। फीडबैक के दौरान 1087 आवेदकों ने बताया कि संबंधित पुलिस अधिकारी ने उनसे संपर्क किया। यानी 98.10 प्रतिशत मामलों में शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

पारदर्शिता और संवेदनशीलता पर जोर

बरेली पुलिस ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान, निष्पक्ष जांच और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए निस्तारण किया। शिकायतकर्ताओं से संवाद को प्राथमिकता दी गई, जिससे विश्वास बढ़ा। एसएसपी अनुराग आर्य ने इस उपलब्धि पर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह जनसेवा के प्रति समर्पण बनाए रखते हुए शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।