7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुभाषनगर में रेस्टोरेंट मालिक ने की तमंचे से ठांय ठांय, वीडियो वायरल, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

सुभाषनगर में एक रेस्टोरेंट मालिक का तमंचे से फायरिंग करते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। सुभाषनगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

बरेली। सुभाषनगर में एक रेस्टोरेंट मालिक का तमंचे से फायरिंग करते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। सुभाषनगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तमंचा अवैध बताया जा रहा है। रेस्टोरेंट मालिक नाजायज हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों पर रौब गांठता है।

रेस्टोरेंट मालिक अवैध असलहे से वीडियों में खुलेआम फायरिंग करता नजर आ रहा है। तमंचे से फायरिंग कर उसकी रील बनवा रहा है। वीडियो में जिस हथियार से फायरिंग हो रही है। वह देशी कट्टा लग रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। उसके साथ कुछ अन्य युवक भी खड़े नजर आ रहे हैं।

रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हैं अवैध धंधे

थाना इज्जतनगर क्षेत्र के परतापुर चौधरी निवासी सुमित कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मढ़ीनाथ में पंडितों वाली गली निवासी कार्तिक शर्मा लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त है। आरोपी की मोहल्ले में दबंगई है। इस वजह से स्थानीय लोग उसके खिलाफ खुलकर बोलने से भी डरते हैं। आरोप है कि दिल्ली बाईपास स्थित 80s Dug Out रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसी जाती है। साथ ही यहां नशीले पदार्थों और अवैध असलहों से जुड़े धंधे चलने की भी आशंका है।

कड़ी कार्रवाई की उठी मांग

पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में साफ कहा गया है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी युवक की दहशत और दबंगई के कारण रेस्टोरेंट से लेकर उसके घर तक अवैध गतिविधियां चलती हैं।

इंस्पेक्टर का बयान

सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं आया है। यदि वायरल वीडियो की पुष्टि होती है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध असलहे के प्रयोग पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।