10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ताबीज लेने गई महिला को तांत्रिक ने वश में कर रचाया निकाह, सास बोली- मेरी सीधी-साधी बहू को फंसा लिया

Pilibhit Crime News : पीलीभीत में तांत्रिक दानिश मियां पर विवाहित महिला को वश में कर निकाह करने और परिवार उजाड़ने का आरोप। ग्रामीणों ने SP से की गिरफ्तारी की मांग।

2 min read
Google source verification

तांत्रिक ने महिला को अपने वश में किया, PC- Gemini

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक आस्था के नाम पर खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। यहां अंधविश्वास का खेल खेलकर एक कथित तांत्रिक ने न केवल एक परिवार बर्बाद कर दिया, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं को भी ताक पर रख दिया। आरोपी तांत्रिक दानिश मियां पर आरोप है कि उसने तंत्र-मंत्र के जाल में फंसाकर एक विवाहित महिला का उसके पति से तलाक करवाया और फिर खुद उससे निकाह कर लिया।

मासूम बच्ची और पति को छोड़ा

पीड़ित परिवार के अनुसार, महिला अपनी कुछ निजी समस्याओं के समाधान के लिए दानिश मियां के पास ताबीज लेने गई थी। आरोप है कि दानिश ने महिला पर इस कदर 'वशीकरण' या जादू-टोना किया कि वह अपने होशोहवाश खो बैठी। महिला ने अपने पति और अपनी 6 साल की मासूम बच्ची तक का मोह छोड़ दिया और तांत्रिक के कहने पर अपने वैवाहिक जीवन को खत्म कर उसके साथ निकाह कर लिया।

रात में अपने ठिकाने पर महिलाओं को रोकता मियां

दानिश मियां की करतूतें यहीं खत्म नहीं होतीं। ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है और स्थानीय लोगों ने तांत्रिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तांत्रिक ताबीज बनाने और इलाज के बहाने महिलाओं को रात-रात भर अपने ठिकाने पर रुकने के लिए मजबूर करता था। तंत्र-मंत्र और अनहोनी का डर दिखाकर वह भोली-भाली महिलाओं का मानसिक और शारीरिक शोषण करता था। कई अन्य महिलाओं ने भी दानिश पर अभद्र व्यवहार और गलत नीयत रखने के आरोप लगाए हैं, जिससे पूरे गांव में भारी तनाव है।

महिला की सास का कहना है कि हमारी बहू बहुत सीधी-सादी थी। इस तांत्रिक ने उस पर कुछ ऐसा कर दिया कि उसका व्यवहार ही बदल गया। उसने जादू-टोने के दम पर उसे हमसे छीन लिया। वह ताबीज के नाम पर औरतों को रात में बुलाता है।

परिवार ने SP से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित पति अपनी बच्ची के भविष्य को लेकर डरा हुआ है। उसका कहना है कि उस तांत्रिक ने उसकी पूरी दुनिया उजाड़ दी है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और गांव की दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होकर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायत पत्र सौंपा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि, आरोपी दानिश मियां की तुरंत गिरफ्तारी हो। तंत्र-मंत्र के नाम पर चल रहे इस शोषण के रैकेट का पर्दाफाश किया जाए। गांव की अन्य महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।