विविध भारत

भगवान जगन्नाथ की रक्ष यात्रा में शामिल होंगे 5 लाख भक्त, सुरक्षा कड़ी

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हर साल की तरह अब की बार भी अपने समर्थकों के साथ ओडिशावासियों के लिए दुआ मांगने महाप्रभु जगन्नाथ की शरण में जाएंगे।

less than 1 minute read
Dec 30, 2017
Naveen Patnaik Odisha,Rath Yatra,jagannath puri

भुवनेश्वर। नए साल पर जगन्नाथ धाम पुरी में भारी संख्या में श्रृद्धालु और पर्यटक आएंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हर साल की तरह अब की बार भी अपने समर्थकों के साथ ओडिशावासियों के लिए दुआ मांगने महाप्रभु जगन्नाथ की शरण में जाएंगे। उनके कार्यक्रम और पर्यटकों की अधिक संख्या होने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। पटनायक 26 दिसंबर को दर्शन को गए थे। तब मौका था बीजू जनता दल के 20 वां स्थापना दिवस का।

पुलिस के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने को 40 प्लाटून मंदिर के सामने जिसे बड़दंड कहा जाता है, तैनात कर दी गयी है। आने वालों का तांता आज से शुरू हो जाएगा। पुरी में छोटे बड़े मिलाकर 900 होटल व लॉज हैं जहां लोग रुकते हैं। इन्हें बेहतरीन ढंग से सजाया गया है। नये साल के स्वागत करने की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस की मानें तो पांच लाख पर्यटकों के पुरी आने की संभावना है।

साल की विदाई का दिन 31 दिसंबर रविवार का होगा इसलिए यहां ज्यादा भीड़ होने की अंदेशा है। पुरी और आसपास के लोग भारी संख्या में मंदिर में पहुंचते हैं। ये दर्शन के बाद घरों को लौट जाते हैं। बाहर से आने वालों के कारण पुरी में खासी भीड़ होगी।

जीरो नाइट और जंक्शन नाइट के टिकट बिक चुके हैं। समुद्र तट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। जिलाधिकारी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि कड़ी सुरक्षा की गयी है ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रविवार होने के कारण भीड़ ज्यादा हो सकती है।

Published on:
30 Dec 2017 03:16 pm