24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 के चुनाव की तैयारी में लगे CM नवीन पटनायक, ओडिशा को नंबर एक बनाने का लिया संकल्प

बीजद के 20वें स्थापना दिवस के मौके पर नवीन पटनायक ने ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 26 Dec 2017, 6:09 PM IST

Naveen patnaik in puri

Naveen patnaik in puri

पुरी: ओडिशा में 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सत्ताधारी बीजद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के लोगों के सेवा पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। सोमवार को बीजू जनता दल का 20वां स्थापना दिवस था और इसे मनाते हुए मुख्यमंत्री ने ओडिशावासियों के संग एक संकल्प लिया है। नवीन पटनायक ने ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लिया है।

राजनीति से हटकर था सीएम पटनायक का भाषण
इस मौके पर उनका जो भाषण था वो एकदम राजनीतिक लीक से हटकर था। ऐसा इसलिए क्योंकि नवीन पटनायक ने अपने भाषण में बीजेपी या कांग्रेस पर हमला न बोलते हुए सिर्फ राज्य के विकास और ओडिशावासियों की सेवा करने पर विशेष ध्यान दिया। स्थापना दिवस मनाने के लिए महाप्रभु जगन्नाथ धाम पुरी को चुना। उनके पिता बीजू पटनायक भी चुनाव अभियान की शुरुआत पुरी से ही करते थे। नवीन ओड़िया भाषा में पारंगत नहीं बताए जाते हैं। शायद इसलिए उन्होंने स्क्रीन पर दिख रहे रोमन में लिखित ओ़ड़िया भाषण पढ़ा।

नए कीर्तिमान की तरफ बढ़ रहे हैं नवीन पटनायक
चार बार से ओडिशा के मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए वह पांचवी बार यानी 2019 का चुनाव भी बीजद के पक्ष में लाकर एक नए कीर्तिमान की तरफ बढ़ रहे हैं। अब तक यह कीर्तिमान पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु और त्रिपुरा के मानिक सरकार के नाम दर्ज बताया जाता है।

भाषण में एपीजे अब्दुल कलाम की बातों का किया जिक्र
आपको बता दें कि नवीन पटनायक का भाषण सादगी भरा था। उन्होंने डा.एपीजे अब्दुल कलाम के कथन को दोहराते हुए कहा कि सादा जीवन उच्च विचार का मंत्र लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होता है। एमएलए, एमपी और सरपंचों को बीजू पटनायक की तरह ओडिया समाज की सेवा में जुट जाने का आह्वान करते हुए नवीन बोले, उन्हें खुशी होती है जब कोई बताता है कि बीजद का अमुक जनप्रतिनिधि बहुत अच्छा काम कर रहा है। यह कहकर नवीन ने एक प्रकार से बीजद जनप्रतिनिधियों को संकेत दिया कि क्षेत्रों में जाकर जनसेवा में जुट जाओ, समय नहीं बचा।

सुबह किए थे जग्गनाथ महाप्रभु के दर्शन
इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सुबह साढ़े दस बजे जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन किेए और मंदिर की रिपेयरिंग वर्क जानकारी हासिल की। वहां से स्वर्गद्वार के निकट बीजू पटनायक की समाधि पर गए और पुष्पांजलि अर्पित की। स्थापना दिवस के मौके पर सांसद, विधायक, मंत्रियों के अलावा ओडिशा के विभिन्न कोनों से भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग