विविध भारत

15 साल की लड़की ने शादी से मना किया, तो देवर ने किया कुछ ऐसा कि बर्बाद हो गई जिंदगी

कमरे में अपनी मां के साथ सो रही थी लड़की... तभी बहन के देवर ने कर दिया ये कांड

2 min read
Mar 29, 2018
Amitabh Bachchan,sister,Social message,pink film,brother in law arrest,acid attack,acid attack survivour,

नई दिल्ली। दो साल पहले अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की एक फिल्म आई थी "पिंक"। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत अच्छी चली, साथ ही फिल्म ने लोगों को एक मैसेज भी दिया। फिल्म का मेन मैसेज था कि अगर कोई लड़की किसी चीज के लिए "ना" कहती है, तो इसका मतलब ना ही होता है। लेकिन शायद कुछ लड़के लड़की की ना को सहन नहीं कर पाते। उन्हें ऐसा लगता है कि लड़की ने उन्हें ना कैसे बोल दिया। उनकी इगो हर्ट हो गई।

अभी हाल ही में पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहला देने वाला वाक्या हुआ है। जहां एक लड़की ने शादी के लिए मना किया, तो एक लड़के ने उसके साथ ऐसा कुछ कर दिया उसकी जिंदगी खराब हो गई। मामला परिवार तक ही सिमटा जा सकता था लेकिन जो देवर ने किया उससे घिनौना शायद ही कुछ हो सकता है। दरअसल लुधियाना में वो 15 साल की लड़की अपनी मां के साथ अपनी बड़ी शादीशुदा बहन के घर आई हुई थी। देवर का भाभी की छोटी बहन पर दिल आ चुका था। लड़के ने इच्छा जगजाहिर की वह उससे शादी करना चाहता है। लेकिन लड़की ने शादी के लिए मना कर दिया। उसने शादी के लिए मना क्या किया लड़के को ये बात हजम नहीं हो सकी। उसने जब वह अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी तब उसपर तेजाब फेंक दिया।

पीड़िता ने मीडिया से की गई बातचीत में कहा कि उसने आरोपी की मां से शिकायत की थी कि उनका बेटा ऐसे बदतमीजी कर रहा है। लेकिन उन्होंने अपने बेटे को कुछ कहने के बजाय मुझपर ही सवाल उठा दिए थे। अगर वो अपने बेटे को कुछ कहती है, तो आज उनके साथ ऐसा न होता। पीड़िता ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी। तभी से दीदी का देवर उन्हें परेशान करता था। उन्हें स्कूल जाते समय रास्ते में छेड़ता था। पीड़िता ने इस बात को अपनी बहन को भी बताया लेकिन उसकी सांस ने उसे भी चुप करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि अगर जांच में आरोपी की मां का नाम भी सामने आया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
29 Mar 2018 01:37 pm