विविध भारत

Bank Holidays: जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट चेक कर निपटा लें जरूरी काम

आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्‍ट के अनुसार, जुलाई में 9 दिन बैंकों में छुट्टी होने के कारण यह बंद रहेंगे। इसके अलावा 6 दिन बैंकों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के चलते कामकाज नहीं होगा।
2 min read
bank holiday
bank holiday

नई दिल्ली। बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो सबसे पहले बैंक की छुट्टियों का पता करना चाहिए। कई बार बैंक बंद है या चालू यह पता लगाए बिना ही कई बहुत से लोग बैंक पहुंच जाते है। बैंक बंद होने के कारण कई जरूरी काम अटक जाते है। इस प्रकार से ग्राहकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। आइए जानते है अगले महीने यानी जुलाई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

15 दिनों बैंकों का कामकाज नहीं होगा
आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्‍ट के अनुसार, जुलाई में 9 दिन बैंकों में छुट्टी होने के कारण यह बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं रहेंगी। यह छुट्टियां अलग-अलग जगहों में अलग-अलग रहेंगी। इसके अलावा 6 दिन बैंकों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार के चलते कामकाज नहीं होगा। इस तरह से जुलाई के महीने में कुल 15 दिन तक बैंकों का कामकाज नहीं होगा।

आइए जानते हैं कहां, कब-कब बंद रहेंगे बैंक ...
— 4 जुलाई 2021 :— रविवार
— 10 जुलाई 2021 :- दूसरा शनिवार
— 11 जुलाई 2021 :- रविवार
— 12 जुलाई 2021 :- सोमवार - कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल)
— 13 जुलाई 2021 :- मंगलवार - भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
— 14 जुलाई 2021 :- द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
— 16 जुलाई 2021 :- गुरुवार - हरेला पूजा (देहरादून)
— 17 जुलाई 2021 :- खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
— 18 जुलाई 2021 :- रविवार
— 19 जुलाई 2021 :- गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (गंगटोक)
— 20 जुलाई 2021 :- मंगलवार - ईद अल अधा (देशभर में)
— 21 जुलाई 2021 :- बुधवार - बकरीद (पूरे देश में)
— 24 जुलाई 2021 :- चौथा शनिवार
— 25 जुलाई 2021 :- रविवार
— 31 जुलाई 2021 :- शनिवार - केर पूजा (अगरतला)


शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे बैंक
इन छुट्टियों के अलावा 4 जुलाई, 11 जुलाई, 18 जुलाई और 25 जुलाई को भी रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 10 जुलाई और 24 जुलाई को दूसरा और चौथा शनिवार है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। जिसके कारण बैंकों का कामकाज नहीं हो जाएगा।

Updated on:
26 Jun 2021 09:20 am
Published on:
26 Jun 2021 09:20 am