विविध भारत

Bihar Election: JP Nadda की हुंकार, गरीबों की मदद के लिए 56 इंच का सीना जरूरी

Bihar में होने वाले Assembly Election को लेकर सियासी माहौल गर्म है भाजपा ( BJP ) और कांग्रेस ( Congress ) समेत सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है

2 min read
Bihar Election: JP Nadda की हुंकार, गरीबों की मदद के लिए 56 इंच का सीना जरूरी

नई दिल्ली। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) को लेकर सियासी माहौल गर्म है। चुनावी बाजी अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ( BJP ) और कांग्रेस ( Congress ) समेत सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda ) ने गुरुवार को बिहार के सासाराम में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां काराकाट विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रचार के दौरान नड्डा ने कहा कि राजनीति में नारा लगा देना आसान है लेकिन गरीबों की मदद के लिए 56 इंच का सीना होना जरूरी है।

केंद्र और राज्य सरकार का लेखा जोखा लेकर आए

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृति बदलने का काम किया है। इस दौरान नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो किया, वह उसका लेखा-जोखा लेकर आए हैं। नडडा ने कहा कि मैं यहां कोई घोषणा करने या यह बताने नहीं आया कि हम लोगों के लिए क्या करेंगे, बल्कि मैं बताने आया हूं कि हमने क्या किया है? उन्होंने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए जो कुछ किया है, जितना खर्च किया है, वह बताने आया हूं। भाजपा अध्यक्ष यहां केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करना भी नहीं भूले। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

बिहार को चारागाह बना दिया और चारा घोटाला कर दिया

भाजपा अध्यक्ष ने लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए कहा कि चरवाहा विद्यालय के नाम पर बिहार को चारागाह बना दिया और चारा घोटाला कर दिया, अब रांची की जेल में बैठे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव की सरकार में शहाबुद्दीन को कुछ नहीं किया गया, लेकिन नीतीश कुमार के राज में शहाबुद्दीन को सलाखों के अंदर भेजने का काम किया गया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लालू राज में बिहार में क्राइम चरम पर था। इसी का उदाहरण है कि गोपालगंज के दलित जिलाधिकारी कृष्णया की हत्या कर दी गई। लालू राज में पटना से व्यवसायी बिहार छोड़कर चले गए।

ये भी पढ़ें

Bihar Election : बीजेपी नेतृत्व ने जारी की चेतावनी, बागी नेता नाम वापस लें, वरना निष्कासन तय
Updated on:
15 Oct 2020 07:02 pm
Published on:
15 Oct 2020 05:21 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?