विविध भारत

PM Modi के नाम से गलत वीडियो शेयर कर बैठे BJP नेता, किसी और का निकला दुर्लभ Video

BJP नेता ने ट्विटर पर शेयर किया Video बताया पीएम मोदी का योगी रूप वाला दुर्लभ वीडियो फैक्ट चेक में सामने आई हकीकत, किसी ओर का निकला ये वीडियो
2 min read
Nov 26, 2020
BKS Iyenger doing yoga
बीकेएस अयंगर के इस वीडियो को बीजेपी नेता ने बताया पीएम मोदी की दुर्लभ वीडियो

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के योग प्रेम से तो हर कोई वाकिफ है। स्वच्छा और सेहत के समर्थक रहे पीएम मोदी हमेशा लोगों को योग के लिए प्रेरित भी करते हैं। एक बार फिर पीएम मोदी योग को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। दरअसल बीजेपी नेता ने पीएम मोदी का योग करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

खास बात यह है कि यह वीडियो पीएम मोदी का नहीं है बल्कि किसी और का है। बीजेपी नेता के अलावा अन्य लोगों ने भी इस वीडियो को पीएम मोदी का योगी रूप बताया। फैक्ट चैक में ये वीडियो किसी अन्य का निकला है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

पीएम मोदी के नाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम योग (Yoga) कर रहे हैं। यह वीडियो बीजेपी नेता मनोज गोयल ने शेयर किया है, हालांकि जब बाद में इस वीडियो की जांच की गई, तो दावा गलत निकला।

दरअसल, बीजेपी नेता की तरफ से एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया गया था। मनोज गोयल ने अपने साझा वीडियो में लिखा- 'योग करते हुए पीएम मोदी का दुर्लभ वीडियो।'

हालांकि बाद में जब इस वीडियो का फैक्ट चेक किया गया तो पता चला कि वीडियो में नजर आ रहे योगी पीएम मोदी नहीं, बल्कि बीकेएस अयंगर (BKS Iyengar) हैं।

1938 में शूट हुआ वीडियो
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो को शेयर किया जा रहा है वह 1938 में शूट किया गया था। इसे यूट्यूब पर 2006 में अपलोड किया गया।

यूट्यूब पर इस मिले इस वीडियो कैप्शन के मुताबिक, यह फिल्म मैकपैट्रक ने 1938 में बनाई थी। इस वीडियो में अयंगर योग करते हुए नजर आ रहे हैं।

इन लोगों ने शेयर किए वीडियो
मनोज गोयल के अलावा कुछ और लोगों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के नाम से ये गलत वीडियो साझा की है। जानेमाने अभनेता और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के पूर्व चेयरमैन गजेन्द्र चौहान ने ये वीडियो ट्वीट किया और लिखा- मोदी जी का यह योगी रूप आपने कभी नही देखा होगा।

इसके अलावा अकसर गलत जानकारी फैलाने वाले आकाश RSS ने भी ये वीडियो शेयर किया है और इसे पीएम मोदी का बताया है।

Published on:
26 Nov 2020 01:32 pm