विविध भारत

कुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं को क्वारंटीन सेंटर में रखने पर हो रहा विचार – पेडनेकर

बीएमसी चेयरमैन किशोरी पेडनेकर ने कहा कि ज्यादातर लोग कोरोना के संबंध में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं, मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो समस्या खड़ी कर रहे हैं।  
less than 1 minute read
kp.jpg

नई दिल्ली।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के सबसे अधिक मामले अभी भी आ रहे हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य अब भी महाराष्ट्र बना हुआ है, ऐसे में यहां लॉकडाउन लगाना जरूरी हो गया है।

पेडनेकर के मुताबिक, ज्यादातर लोग कोरोना के संबंध में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं, मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो समस्या खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में रहने वाले 95 प्रतिशत लोग सभी गाइडलाइन और प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं। सिर्फ पांच प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो नियमों की और आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं तथा दूसरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पेडनेकर ने कहा, मुझे लगता है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।

वहीं, पेडनेकर ने हरिद्वार के कुंभ मेले से स्नान कर लौटे संतों और श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया कि वे संक्रमण न फैले, इसके लिए खुद को आइसोलेट कर लें। उन्होंने कहा कि बीएमसी इस पर भी विचार
कर रही है कि कुंभ से लौटे लोगों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुंभ मेले से अपने-अपने राज्यों में लौटने वाले श्रद्धालु कोरोना को प्रसाद के तौर पर बांटेंगे। इन सभी लोगों को अपने खुद के खर्चे पर अपने-अपने राज्यों में आइसोलेट होना चाहिए। मुंबई में भी ऐसे श्रद्धालुओं के लौटने पर उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखने पर विचार हो रहा है।

Updated on:
17 Apr 2021 03:25 pm
Published on:
17 Apr 2021 03:23 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर