विविध भारत

चंद्रयान 2 लॉन्च: पीएम मोदी ने कहा यह गर्व का पल, युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

Chandrayaan 2 Launch PM Modi ने दी बधाई पीएम मोदी ने कहा हर भारतीय के लिए गर्व का पल दोनों सदनों में भी ISRO के वैज्ञानिकों को दी गई बधाई

2 min read
Jul 22, 2019
PM modi

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में देश का डंका बज रहा है। भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने का इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग ( Chandrayaan 2 ) के साथ ही देश की ऐतिहासिक यात्रा शुरू हो गई है। इस ऐतिहासिक पल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने भी देखा और इसरो को इस सफलता के लिए बधाई दी।

चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर पूरे देश को गर्व है।
इसरो का मिशन चंद्रयान 2 लॉन्चः भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम का बधाई संदेश
पीएम मोदी ने भारत की इस ऐतिहासिक उड़ान पर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ( ISRO ) को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा...'भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है। मैंने थोड़ी देर पहले ही इसके लॉन्च में निरंतर तन-मन से जुटे रहे वैज्ञानिकों से बात की और उन्हें पूरे देश की ओर से बधाई दी।'

पीएम मोदी का चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग देखता हुआ एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वह लॉन्चिंग के उन आखिरी पलों को बड़ी ध्यान से देख रहे हैं जब चंद्रयान 2 उड़ान भर रहा था।

पीएम मोदी ने कहा यह इसलिए भी खास है क्योंकि चंद्रयान-2 चांद के उस हिस्से पर उतरेगा, जहां अब तक कोई नहीं गया है। इससे चांद के बारे में हमें नई जानकारी मिलेगी।

पीएम ने कहा, चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए वैज्ञानिकों ने जो मेहनत की है, उससे युवाओं को काफी प्रेरणा मिलेगी।

दोनों सदनों में दी गई बधाई
चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को लेकर दोनों सदनों में बधाई दी गई। राज्य सभा में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने खड़े होकर इसरो के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम के बाद सफल उड़ान के लिए उन्हें बधाई दी।

वहीं, लोक सभा में भी सभी सांसदों ने वैज्ञानिकों को मेज थप-थपा कर इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Updated on:
22 Jul 2019 08:13 pm
Published on:
22 Jul 2019 04:43 pm
Also Read
View All
Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन

Road Accident: बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे पिता की सडक़ हादसे में मौत, मातम में बदलीं बर्थ-डे की खुशियां

World Bicycle Day: अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा

Mother Funeral Son: मां ने एकलौते बेटे को दी मुखाग्नि, भावुक हुआ पल, अनोखी सोच संस्था ने कराया अंतिम संस्कार