विविध भारत

Delhi में भी हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि, सैंपल टेस्ट में मिला वायरस

कौवे और बत्तख की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव। गाजीपुर मुर्गा मंडी को दिल्ली सरकार ने बंद किया।

less than 1 minute read
  अभी तक देश के 9 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि।

नई दिल्ली। देश के 9 राज्यों में बर्ड फ्लू फैल गया है। अन्य राज्यों में भी इसके फैलने की आशंका है। इस बीच दिल्ली पशुपालन विभाग ने दिल्ली में बर्ड फ्लू के फैलने की पुष्टि की है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सैंपल टेस्टिंग में बर्ड फ्लू का वायरस मिला है। इस बात को ध्या नमें रखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जो आठ सैंपल टेस्ट के लिए भेज गए थे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वायरा मृत कौवों और बत्तखों में मिले हैं।

अभी तक दिल्ली के 15 पार्कों में 100 के करीब कौवे और बत्तख मृत मिले हैं। बर्ड फ्लू को देखते हुए संजय झील इलाके को अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। गाजीपुर मुर्गा मंडी को भी 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। डीडीए के अधिकारी ने कहा कि संजय झील में 17 और बत्तखों की मौत की जानकारी मिली थी। बता दें कि दिल्ली के अलावा अब केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है।

Updated on:
11 Jan 2021 10:55 am
Published on:
11 Jan 2021 10:44 am
Also Read
View All