विविध भारत

Coronavirus: अमरीकी एक्सपर्ट ने दूर किए 10 मिथक, शशि थरूर ने कहा हर शख्स के लिए जरूरी

कोरोना वायरस को लेकर फैली गलतफहमियां एक-एक कर कीं दूर। अमरीकी यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोगों के प्रमुख हैं डॉ. फहीम युनूस। हर व्यक्ति के लिए जरूरी हैं इन सभी बातों को अच्छी तरह जानना।

3 min read
10 myths of COVID-19

नई दिल्ली। जिस तरह देश और दुनिया में कोरोना वायरस पैर पसार रहा है, इससे जुड़े तमाम भ्रम-अफवाहें-मिथक भी सामने आने लगे हैं। भले ही कोरोना वायरस का संक्रमण उतनी तेजी से ना फैले, लेकिन यह अफवाहें-मिथक बहुत तेजी से फैलते हैं। इसे लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को एक ट्वीट को शेयर किया और कहा कि इसे हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। यह ट्वीट है अमरीकी एक्सपर्ट डॉ. फहीम युनूस का, जिन्होंने कोरोना वायरस को लेकर फैले 10 महत्वपूर्ण मिथकों को तोड़ा है।

सबसे पहले तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर के अपडेट के बारे में बता दें, जिन्होंने बुधवार दोपहर एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, "यह एक बेहद महत्वपूर्ण थ्रेड (कई ट्वीट्स की चेन) है- यहां तक कि #COVID19 की जानकारी के साथ इसे पढ़ने के लिए और ज्ञानवर्धन करने के लिए निवेदन करने वाले लोगों से आग्रह भी किया जाता है।"

थरूर ने डॉ. फहीम युनूस के ट्वीट को शेयर किया है। फहीम अमरीका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में चीफ क्वॉलिटी ऑफिसर और संक्रामक रोगों के प्रमुख हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां ट्वीट करते हैं। फहीम ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं #COVID19 के बारे में कई मिथक सुन रहा हूं और जल्दी से इन बातों को साफ करना चाहूंगा। गर्मी के महीनों मे कोरोना वायरस स चले जाएंगे। गलत। पिछली महामारियां मौसम के मिजाज के अनुरूप नहीं चलीं, और साथ ही जैसे कि जब हम गर्मियों में प्रवेश करेंगे, दक्षिणी गोलार्ध में सर्दी हो जाएगी। वायरस वैश्विक है।"

मिथक #1: COVID-19 के लिए इबुप्रोफेन खराब है। क्या मुझे इसके बजाय टाइलेनॉल का उपयोग करना चाहिए?

नहीं, यह गलत है। इस लापरवाह राय को साबित करने वाले अध्ययन नहीं हैं।

मिथक #2: गर्मियों में, मच्छर के काटने से वायरस अधिक फैल जाएगा।

गलत। यह संक्रमण श्वसन की बूंदों से फैलता है, खून से नहीं। मच्छर इसे नहीं फैलाते हैं।

मिथक #3: यदि आप बिना किसी परेशानी के 10 सेकेंड के लिए अपनी सांस रोक सकते हैं, तो आपको COVID नहीं है।

गलत। कोरोना वायरस संक्रमित अधिकांश युवा रोगी 10 सेकेंड से अधिक समय तक अपनी सांस रोक पाएंगे और वायरसमुक्त कई बुजुर्ग ऐसा करने में सक्षम नहीं होंगे।

मिथक #4: चूंकि COVID परीक्षण अनुपलब्ध है, हमें रक्त दान करना चाहिए। ब्लड बैंक इसके लिए परीक्षण करेगा।

गलत। कोई भी ब्लड बैंक कोरोना वायरस के लिए परीक्षण नहीं कर रहा है, इसलिए यह प्रयास विफल हो जाएगा। रक्तदान एक पवित्र कार्य है; आइए सुनिश्चित करें कि हम सही कारणों से प्रेरित हैं।

मिथक #5: कोरोना वायरस गले में रहता है। इसलिए ढेर सारा पानी पीएं ताकि वायरस पेट में चला जाए जहां एसिड उसे मार देगा।

गलत। वायरस गले के माध्यम से प्रवेश कर सकता है लेकिन यह कोशिकाओं में प्रवेश करता है। आप इसे धो नहीं सकते। अत्यधिक पानी आपको केवल शौचालय तक ही पहुंचाएगा।

मिथक #6: यह सभी सामाजिक दूरियां एक बेवजह की प्रतिक्रिया हैं। आप देखेंगे कि वायरस बहुत नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

अगर हमें काफी संक्रमण नहीं दिखते हैं (मुझे उम्मीद है), तो यह वास्तव में साबित होगा कि सामाजिक दूरियां बनाना काम कर गया। केवल ऐसा नहीं है कि वायरस कभी बड़ी बात नहीं थी।

मिथक #7: कार दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष 30,000 लोगों की मौत होती है। तो COVID-19 के साथ क्या बड़ी बात है?

कार दुर्घटना संक्रामक नहीं हैं। इससे हर तीन दिनों में दोगुनी मौते नहीं होती हैं, ये बड़े पैमाने पर आतंक या बाजार में गिरावट का कारण नहीं बनती हैं।

मिथक #8: साबुन और पानी से हैंड सैनेटाइज़र बेहतर होते हैं।

गलत। साबुन और पानी वास्तव में त्वचा से वायरस को मारता है और धो देता है (यह हमारी त्वचा की कोशिकाओं में प्रवेश नहीं कर सकता है) और साथ ही यह हाथ में दिखाई देने वाले मैल को भी साफ करता है। चिंता मत करिए अगर आपकी सुपरमार्केट में हैंड सैनेटाइजर खत्म हो गया हो।

मिथक #9: COVID-19 को रोकने के लिए सबसे अच्छे तरीकों में से एक यह है कि अपने घर में हर दरवाजे के हैंडल को कीटाणुनाशक से साफ करना है।

गलत। हाथ धोना और 6 फीट की दूरी बनाए रखना सबसे अच्छा अभ्यास है। जब तक आपके घर में एक COVID रोगी नहीं है, तब तक आपके घर की सतहों पर बड़ा जोखिम नहीं होना चाहिए।

मिथक #10: COVID-19 जानबूझकर (आपकी राजनीति के आधार पर) अमरीकी या चीनी सेना द्वारा फैलाया गया था।

वास्तव में ऐसा है क्या???

(फिलहाल इतना ही। स्वस्थ रहो। दयालु हो। विशवास रखो। दूसरी तरफ मिलते हैं। यह वक्त भी गुजर जाएगा।)

Updated on:
18 Mar 2020 03:43 pm
Published on:
18 Mar 2020 03:39 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर