
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,899 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में कुल 44,49,552 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। साथ ही टीकाकरण अभियान की वजह से कोरोना संक्रमण से राहत के संकेत भी मिले हैं।
कोरोना मरीजों की संख्या 1,07,90,183
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12,899 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,90,183 हो गई है। बुधवार को कोरोना संक्रमण की वजह से 107 नई मौत के मामले भी सामने आए हैं। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,54,703 हो गई है।
इलाज से ठीक होने वालों की संख्या 1,04,80,455
जानकारी के मुताबिक देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,55,025 है। कोरोना इलाज से ठीकर होकर घर लौटने वालों की संख्या 1,04,80,455 है। बता दें कि पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना के नए मरीज 15 हजार से कम सामने आ रहे हैं।