विविध भारत

Supreme Court में Corona का विस्फोट, जस्टिस एमआर शाह का पूरा स्टाफ संक्रमित

Supreme Court में लगातार बढ़ रहे Corona के मामले, जस्टिस एमआर शाह का पूरा स्टाफ भी हुआ संक्रमित
less than 1 minute read
Apr 15, 2021
Supreme Court Judge MR Shah whole staff corona positive
सुप्रीम कोर्ट में कोरोना का कहर, जज एमआर शाह का पूरा स्टाफ हुआ संक्रमित

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा केस सामने आने के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

जस्टिस एमआर शाह ( Justice MR Shah ) का पूरा स्‍टाफ कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positive ) पाया गया है।

जस्टिस शाह ने खुद इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि एक मामले की सुनवाई में जस्टिस डीवीई चंद्रचूड के साथ जस्टिस शाह भी मौजूद थे। सुनवाई के दौरान जस्टिस शाह ने बताया कि उनका पूरा स्‍टाफ कोरोना संक्रमित हो गया है, जिसके बाद बेंच की सुनवाई रोक दी गई।

जस्टिस चंद्रचूड ने सभी को बताया कि जस्टिस शाह फिलहाल घर से ही कुछ मुद्दों को देख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के कई जजों के घरों में कोरोना के केस पाए गए।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के 44 कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के जजों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही घर से सुनवाई का फैसला लिया था।

Published on:
15 Apr 2021 02:55 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान