विविध भारत

Corona की मार झेल रही CSK को बड़ा झटका, IPL छोड़कर भारत लौटे सुरेश रैना

IPL 2020 शुरू होने से पहले ही CSK को लग रहे एक के बाद एक झटके Corona से जूझ रही टीम के स्टार खिलाड़ी Suresh Raina भी UAE से लौटे भारत सुरेश रैना नहीं खेलेंगे आईपीएल का 13वां सीजन

2 min read
Aug 29, 2020
Suresh Raina
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) की मार झेल रही चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) को एक और बढ़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना ( Suresh Raina ) वापस भारत लौट गए हैं। यानी सुरेश रैना आईपीएल ( IPL 2020 ) के 13वें सीजन में नहीं खेल रहे हैं। सुरेश रैना इस सीजन को छोड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर ( Indian Cricketer ) हैं। हालांकि उनके वापस आने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
टीम प्रंबंधन की मानें तो निजी कारणों की वजह से सुरेश रैना आईपीएल छोड़कर भारत लौटे हैं।

सुरेश रैना भी एक हफ्ते पहले यानी 21 अगस्त को टीम के अन्य सदस्यों के साथ दुबई पहुंचे थे। लेकिन अचानक वे आईपीएल छोड़कर भारत लैट आए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी साझा की है। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने ट्वीट कर बताया कि 'सुरेश रैना निजी कारणों के चलते भारत लौट गए हैं। आईपीएल के बाकी सीजन के लिए वो उपलब्ध नहीं रहेंगे। सीएसके की ओर से रैना और उनके परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा।'

इसलिए दोबारा जाना मुश्किल
सुरेश रैना यदि एक या दो सप्ताह बाद वापस यूएई लौटते हैं तो उन्हें एक बार फिर 7 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। यही नहीं इस दौरान उनके फिर से 5 कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। ऐसे में आईपीएल लगभग अंतिम दौर में पहुंच जाता। यही वजह है कि उनके दोबारा लौटेने की संभावना भी काफी कम है।

आपको बता दें कि इससे पहले सीएसके की टीम से एक गेंदबाज और सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। टीम के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएसके को बड़ा झटका लगा था। इस बीच सुरेश रैना की वापसी ने भी पार्टी के लिए चुनौती खड़ी कर दी है।

CSK की क्वारंटीन अवधि बढ़ी
सीएसके के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से टीम का क्वारंटाइन पीरियड भी बढ़ा दिया गया है। सीएसके की टीम अब 1 सितंबर तक क्वारंटाइन रहेगी। जबकि अन्य टीमें प्रैक्टिस सेशन शुरू कर चुकी हैं।

आपको बता दें कि सुरेश रैना ने 15 अगस्त को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ( International Cricket ) से संन्यास लिया था। सुरेश रैना ने 226 वनडे मैचों में रैना ने पांच शतकों की मदद से 5615 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने एक शतक के साथ 1,605 रन बनाए हैं।

Published on:
29 Aug 2020 01:47 pm
Also Read
View All
Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन

Road Accident: बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे पिता की सडक़ हादसे में मौत, मातम में बदलीं बर्थ-डे की खुशियां

World Bicycle Day: अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा