विविध भारत

7 हाथियों की मौत का मामला: राज्य सरकार ने 9 अधिकारियों को किया निलंबित, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

7 हाथियों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच का आदेश दिया है।
2 min read
elephant
बड़ा हादसाः हाईवॉल्टेज तारों के संपर्क में आने से एक साथ सात हाथियों की मौत, मौके पर पहुंचा वन विभाग

भुवनेश्वर। ओडिशा के ढेंकनाल जिले के कमलांगा गांव में बिजली के तारों की चपेट में आने से 7 हाथियों की मौत के मामले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस मामले में राज्य सरकार ने 9 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा CESU के एक जूनियर इंजिनियर को भी बर्खास्त किया। निलंबित किए गए अधिकारियों में राज्य सरकार के 6 अधिकारी और वन विभाग के तीन अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने क्राइम ब्रांच को जांच का आदेश दिया है।

यह है पूरा मामला

बीते शुक्रवार को हाथियों का एक समूह कमालंगा गांव के खेतों से होकर गुजर रहा था, उसी दौरान कुछ हाथी हाई वोल्टेज की खुली पड़ी तारों के संपर्क में आ गए। यह तारें रेलवे ट्रैक बनाने के लिए बिछाई गई थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तारों की ऊंचाई 15 फीट तक होनी चाहिए जबकि ये तारें 8 फीट की ऊंचाई तक ही बिछा दी गई थीं। ऐसे में हर वक्त किसी बड़े हादसे के होने की आशंका बनी रहती है। मारे गए 7 हाथी भी इसी लापरवाही का शिकार बने हैं। इलाके के लोग गमजदा हैं। घटनास्थल पर राज्य के अधिकारी भी पहुंचे। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष था। मीडिया में भी यह खबर प्रमुखता से दिखाई गई थी। अब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस पर बड़ा एक्शन लिया है।

बच गई 6 हाथियों की जान

आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक हाथियों के झुंड में करीब 13 हाथी हैं। ऐसे में करंट लगने से जहां सात हाथियों की मौत हो गई है वहीं सौभाग्य से 6 हाथी इस दुर्घटना से बच गए।

Published on:
28 Oct 2018 12:25 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार