विविध भारत

Rafale के भारत पहुंचने पर रक्षा मंत्री ने कहा- सैन्य इतिहास में नये युग की शुरुआत, Congress ने किए 4 सवाल

अंबाला एयरबेस ( Ambala Air Base ) में सफलतापूर्वक रफाल विमान ( Rafale Aircraft ) लैंड राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारतीय वायुसेना को दी बधाई, कहा- नये युग की शुरुआत कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर रफाल को लेकर किए सवाल

2 min read
Jul 29, 2020
रफाल पहुंचा भारत, कांग्रेस ने किाय सवाल, राजनाथ सिंह ने बधाई।

नई दिल्ली। फाइटर फ्लेन रफाल ( Fighter Plane Rafale ) का भारत (India) में आगमन हो चुका है। अंबाला एयरबेस ( Ambala Air Base ) पर सफलतापूर्वक पांच रफाल विमान (Rafal Plane) लैंड कर चुके हैं। रफाल के आने से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्योंकि, दुश्मनों को मुंहतोड़ जवान देने के लिए भारतीय सैन्य शक्ति और ज्याद मजबूत हो गई है। वहीं, रफाल के भारत पहुंचने पर जहां रक्षा मंत्री ( Defence Minister ) राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) भारतीय वायुसेना ( Indian Airforce ) को बधाई दी है। वहीं, कांग्रेस (Congress) पार्टी ने बधाई के साथ-साथ चार सवाल भी दागे हैं।

भारत पहुंचा 5 रफाल विमान, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

करीब तीन बजे पांच रफाल विमान ( Rafale Plane ) अंबाला एयर पहुंचे। रफाल के पहुंचते ही रक्षा मंत्री ( Defence Minister Rajnath Singh Tweet ) ने ट्वीट किया, 'पक्षी अंबाला में सुरक्षित रूप से उतर गए हैं। भारत में रफाल लड़ाकू विमान ( Rafale Fighter Plane ) का टच डाउन हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। ये मल्टीरोल विमान भारतीय वायु सेना की क्षमताओं में क्रांति लाएंगे।' वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी रफाल के भारत पहुंचने पर बधाई दी है। कांग्रेस के सीनियर नेता और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ( Randeep Surjewala ) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'रॉफेल का भारत में स्वागत! वायुसेना के जाबाँज लड़ाकुओं को बधाई। आज हर देशभक्त ये ज़रूर पूछे: 1. 526 करोड़ रुपए का एक रफाल अब 1670 रुपए करोड़ में क्यों? 2. 126 रफाल की बजाय 36 ही क्यों? 3. मेक इन इंडिया ( Make in India ) की बजाय मेक इन फ़्रान्स क्यों? 4. 5 साल की देरी क्यों? कांग्रेस ने इस सवालों के बहाने एक बार फिर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि, सरकार या पार्टी की ओर कांग्रेस के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि सोमवार को फ्रांस ( France ) से पांच रफाल विमान भारत के लिए रवाना हुआ था। पहले विमान UAE पहुंचा, इसके बाद वहां से सीधे भारत में लैंडिंग हुई है।

COVID-19 के कारण पहुंचने में हुई देरी

गौरतलब है कि रफाल विमान ( Rafale Aircraft ) को मई के आखिरी हफ्ते में ही भारत पहुंचना था। लेकिन, कोरोना वायरस (coroanvirus) और लॉकडाउन ( Lockdown ) के कारण इसे आने में देरी हो गई। लेकिन, आखिरकार वह दिन आ ही गया जब रफाल पूर्णत: भारत का हो चुका है। बताया जा रहा है कि अगले नौ महीने में 10 और रफाल ( Rafale ) भारत आएंगे। साथ ही 2021 के अंत तक 36 रफाल विमान भारत आने हैं। यह विमान अत्याधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस है। इसमें हैमर मिसाइल ( Hammer Missile ) से लैस यह विमान दुश्मम को छक्के छुड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। यहां आपको बता दें कि चीन और पाकिस्तान के पास फिलहाल इस तरह के विमान नहीं है। लिहाजा, इस लड़ाकू विमान की चोर-शोर से हर तरफ चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं 60 से 70 किलोमीटर की रेंज में यह विमान किसी भी चीज को ध्वस्त कर सकता है। एक मिनट के अंदर यह विमान 16 हजार किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच जाता है।

Published on:
29 Jul 2020 04:21 pm
Also Read
View All