विविध भारत

दिल्ली : प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हुआ देश का पहला मरीज, LNJP में में जारी है ट्रायल

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था मरीज का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से इलाज के बाद मरीज घर वापस लौटा दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है 5 मरीजों पर ट्रायल

2 min read

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) से पीड़ित मरीजों को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। इस मामले में खुशी की बात यह है कि जिस प्लाज्मा थेरेपी ( Plasma Therapy ) से कोरोना मरीजों का इलाज पिछले कुछ दिनों से चल रहा था उसका सार्थक परिणाम अब सामने आने लगा है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में 4 अप्रैल से उपचाराधीन 49 वर्षीय मरीज प्लाज्मा थेरेपी से उपचार के बाद ठीक हो गया और उसे छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक प्लाज्मा थेरेपी से इलाज के बाद ठीक होने वाला यह देश का पहला मरीज है। साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज वेंटिलेटर पर था, लेकिन प्लाज्मा थेरेपी से उसकी हालत में सुधार हुआ। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद कोरोना मरीज को घर वापस भेज दिया गया है।

मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना संक्रमित होने के बाद मरीज को निमोनिया हो गया था, जिसके चलते उसे आईसीयू में रखना पड़ा था। सांस लेने में कठिनाई होने पर वेंटिलेटर पर लिया गया। उसके परिजनों की मंजूरी के बाद प्लाज्मा थेरैपी से उपचार का ट्रायल शुरू किया।

दूसरी तरफ दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल ( LNJP ) में भी 5 मरीजों पर ट्रायल चल रहा है। 3 मरीजों की स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। दिल्ली सरकार की घोषणा के बाद लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों पर यह ट्रायल शुरू हुआ है।

पहले 4 मरीज इसमें शामिल थे। आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा लेने के बाद लोकनायक अस्पताल में भर्ती मरीजों पर इन्हें चढ़ाया जा रहा है। वहीं एम्स के झज्जर स्थित एनआईसी ( ICU ) में भर्ती एक मरीज जोकि वेंटिलेटर पर है उसे प्लाज्मा चढ़ाया जा रहा है।

Updated on:
27 Apr 2020 10:44 am
Published on:
27 Apr 2020 08:59 am
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा